scriptमनु भाकर विवाद पर विपक्ष ने एकजुटता से सरकार को घेरा | opposition attacked on haryana government in Manu Bhaker case | Patrika News

मनु भाकर विवाद पर विपक्ष ने एकजुटता से सरकार को घेरा

locationकरनालPublished: Jan 05, 2019 05:27:14 pm

Submitted by:

Prateek

मनु भाकर के ट्वीट करने के बाद राज्य की राजनीति गरमा गई है…

leaders

leaders

(चंडीगढ़,करनाल): हरियाणा की शूटर मनु भाकर के एक टवीट् के बाद प्रदेश सरकार सकते में है। विपक्षी राजनीतिक दलों ने शनिवार को दिनभर खेलनीति के मुद्दे पर सरकार की घेराबंदी की। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि यह सरकार पूरी तरह से दिशाहीन सरकार है। बार-बार खिलाडिय़ों का अपमान किया जा रहा है।

 

बैकफुट पर आया प्रदेश—हुड्डा

हुड्डा ने कहा कि हरियाणा खेलों के क्षेत्र में नंबर वन राज्य था लेकिन पिछले चार सालों के दौरान प्रदेश बैकफुट पर आ गया है। इससे पहले मौसम खत्री ने भी ऐसे ही आरोप लगाए थे उन्हें केवल चैक का गत्ता देकर सम्मानित कर दिया था जबकि चेक नहीं दिया गया था। हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में यह पहली सरकार है जिसने खिलाडिय़ों का सम्मान समारोह रखा और खिलाडिय़ों ने उसका बहिष्कार किया।


विज को मांगनी चाहिए माफी— जयहिंद

दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि मनु भाकर ने न केवल प्रदेश का नाम किया है बल्कि पूरे विश्व में देश का परचम लहराया है। जिस बेटी ने पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन किया उसके लिए अनिल विज का ये बयान बड़ी ही दु:ख की बात है। अनिल विज को कान पकड़ कर मनु भाकर से माफी मांगनी चाहिए। प्रदेश की बेटी ने अपना हक माँगा था न कि कोई भीख मांग रही थी। सरकार के दम पर नही बल्कि मनु भाकर अपने दम पर यहां तक पहुंची है। आज पूरे प्रदेश में सभी खिलाड़ी खट्टर सरकार की नीतियों से परेशान हैं। कभी खिलाडिय़ों की राशि पर जीएसटी लगा दी जाती है तो उनके खाने में कटौती कर दी जाती है। सरकार खिलाडियों का मनोबल तोडऩे का काम कर रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो