scriptराजनीतिक दलों की दिखावटी आस्था व विवादों का असर, राष्ट्रपिता की मूर्ति से छेड़छाड़ | Tampering with the Statue of the Father of the Nation | Patrika News

राजनीतिक दलों की दिखावटी आस्था व विवादों का असर, राष्ट्रपिता की मूर्ति से छेड़छाड़

locationकरनालPublished: Aug 07, 2020 06:09:39 pm

Submitted by:

Yogendra Yogi

(Haryana News ) राजनीतिक दलों (Political parties ) की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Statue tamper of Gandhi ji ) के प्रति दिखावटी आस्था और विवादों का असर गांधी जी की मूर्तियों पर देखा जा सकता है। किसी सिरफिरे ने करनाल में पुराने जीटी रोड स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा बदरंग करने का प्रयास का किया। मूर्ति के हाथ पर सूखी रोटियों से भरा पॉलिथीन टांग दिया गया तो वहीं मुंह पर भी आटा और रोटियां रगड़ी गईं।

राजनीतिक दलों की दिखावटी आस्था व विवादों का असर, राष्ट्रपिता की मूर्ति से छेड़छाड़

राजनीतिक दलों की दिखावटी आस्था व विवादों का असर, राष्ट्रपिता की मूर्ति से छेड़छाड़

करनाल(हरियाणा) : (Haryana News ) राजनीतिक दलों (Political parties ) की राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Statue tamper of Gandhi ji ) के प्रति दिखावटी आस्था और विवादों का असर गांधी जी की मूर्तियों पर देखा जा सकता है। किसी सिरफिरे ने करनाल में पुराने जीटी रोड स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा बदरंग करने का प्रयास का किया। मूर्ति के हाथ पर सूखी रोटियों से भरा पॉलिथीन टांग दिया गया तो वहीं मुंह पर भी आटा और रोटियां रगड़ी गईं। यह घटना किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा शरारतपूर्ण ढंग से अंजाम दी गई मानी जा रही है।

तीन थाना क्षेत्रों की बीच हुई घटना
राष्ट्रपिता की प्रतिमा सिविल लाइन थाने, महिला थाने व सदर थाने के समक्ष ही पुराने जीटी रोड पर स्थापित है। यह शहर का व्यस्तम इलाका है। यहां से अलसुबह ही राहगीरों की अच्छी संख्या में आवाजाही शुरू हो जाती है। गुरूवार को लोग सुबह जब यहां से गुजरने लगे तो महात्मा गांधी की प्रतिमा के साथ की गई छेड़छाड़ देख हैरान रह गए। इस स्थान के आस-पास तीन थाना क्षेत्र हैं। गौरतलब यह है कि इस मार्ग से जिला एवं पुलिस प्रशासन के तमाम आला अधिकारी-कर्मचारी भी गुजरते हैं। इसके बावजूद किसी भी जिम्मेदार की नजर गांधी जी की मूर्ति के साथ किए कृत्य पर नहीं पड़ी। थाना सिविल लाइन को गांधी जी के साथ की गई हरकत की सूचना मिली। इस पर पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और प्रतिमा से सूखी रोटियां और पॉलिथीन हटाई।

लोगों में नाराजगी
थाना सिविल लाइन पुलिस के मुताबिक किसी ने मूर्ति के साथ शरारत की है। यह घोर अपमानजनक है। प्रतिमा की सफाई कराई गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शरराती तत्व की तलाश शुरु की है। इस दौरान गांधी जी प्रतिमा की अपमानजनक हालत की सूचना मिलने पर मौके पर भी भीड़ जमा हो गई थी। सभी राष्ट्रपिता के साथ हुई ऐसी अपमानजनक हरकत पर अफसोस जाहिर करने के साथ ही आरोपी को कड़ी सजा दिए जाने की मांग कर रहे थे। लोगों का कहना था कि पुलिस को शीघ्र ही ऐसे बदमाश का पता लगा कर उसे सजा दिलानी चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो