scriptकासगंज में मिले 10 मृत मोर, वजह बनी रहस्य | 10 dead peacocks found in Kasganj | Patrika News

कासगंज में मिले 10 मृत मोर, वजह बनी रहस्य

locationकासगंजPublished: Dec 08, 2019 05:57:03 pm

वन विभाग के अधिकारी वजह तलाशने में जुट गए हैं।

कासगंज में मिले 10 मृत मोर, वजह बनी रहस्य

कासगंज में मिले 10 मृत मोर, वजह बनी रहस्य

कासगंज। कासगंज में 10 मोर मृत मिल हैं। राष्ट्रीय पक्षी मोर की रहस्यमयी मौत चर्चा का विषय बना हुआ है। वन विभाग के अधिकारी वजह तलाशने में जुट गए हैं हालांकि अभी तक पता नहीं लग पाया है कि एक साथ इतने मौर कैसे मरे।
यह भी पढ़ें– ट्रेफिक समस्या का नहीं हुआ समाधान, आए दिन लगता है जाम

मामला कासगंज कोतवाली क्षेत्र के अमांपुर कासगंज मार्ग का है। जहां रेलवे की खाली पड़ी जमीन पर रविवार की सुबह दस राष्ट्रीय पक्षी उड़ते – उड़ते जमीन पर गिर पड़े और कुछ ही देर में मुंह से छाग निकलने लगा। सभी मोरों ने तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया। स्थानीय निवासी गौरव यादव ने बताया कि यहां एक निजी दूध की डेयरी है, उस डेयरी का कैमिकल युक्त पानी गड्ढे में भरा हुआ है। जिसे पीकर पक्षियों की मौत होने की संभावना जताई जा रही है।
यह भी पढ़ें

तांत्रिक क्रियाओं में इस्तेमाल होने वाले प्रतिबंधित जीव-जंतुओं के अंगों की तस्करी का खुलासा

जानकारी के बाद जिला प्रशासन और वन विभाग की टीम में हड़कंप मच गया। फिलहाल टीम ने पक्षियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो