scriptबुधवार, 20 मार्च, 2019 का पंचांगः जानिए मुहूर्त, राहु काल, कर्ज से मुक्ति का घरेलू उपाय | Aaj ka hindu panchang 17 march 2019 rahukal Shubh Muhurt latest news | Patrika News

बुधवार, 20 मार्च, 2019 का पंचांगः जानिए मुहूर्त, राहु काल, कर्ज से मुक्ति का घरेलू उपाय

locationकासगंजPublished: Mar 20, 2019 06:47:13 am

चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।

aaj ka shubh muhurat kitne baje hai

aaj ka shubh muhurat kitne baje hai

आज का हिन्दू पंचांग
दिनांक 20 मार्च 2019
दिन – बुधवार
विक्रम संवत – 2075
शक संवत -1940
अयन – उत्तरायण
ऋतु – वसंत
मास – फाल्गुन
पक्ष – शुक्ल
तिथि – चतुर्दशी सुबह 10:45 तक तत्पश्चात पूर्णिमा
नक्षत्र – पूर्वाफाल्गुनी शाम 04:18 तक तत्पश्चात उत्तराफाल्गुनी
योग – शूल दोपहर 01:12 तक तत्पश्चात गण्ड
राहुकाल – दोपहर 12:30 से दोपहर 01:59 तक
सूर्योदय – 06:45
सूर्यास्त – 18:48
दिशाशूल – उत्तर दिशा में
व्रत पर्व विवरण – व्रत पूर्णिमा, हुताशनी पूर्णिमा, होलिका दहन, होलाष्टक समाप्त, श्री हरि बाबा जयंती (ति.अ.)
विशेष – चतुर्दशी और पूर्णिमा के दिन स्त्री-सहवास तथा तिल का तेल खाना और लगाना निषिद्ध है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-38)
कर्जे के भार से बचें
उबटन वाला स्नान यानी सात चीजों का उबटन लगाकर नहाओ। सात चीजें हैं :
१-गेहूँ
२ चावल ( जो ज्वार खाते हों वो ज्वार और जो चावल खाते हों वो चावल ले सकते हैं )
३ मूँग
४ चना
५ उड़द
६ जौ
७ तिल कर्जे के भार से छुड़ाने में बड़ा काम करेगा |
इसका समान भाग मिश्रण बना लें उसको चक्की में पिसवाकर उस पाऊडर का घोल बनाकर उससे नहाएं। पहले ललाट पर (भस्म की तरह बीच की तीन उँगलियों से लगायें) लगायें। आधा-एक मिनट “ॐ नमः शिवाय ” बोलें। इससे पाप नाशिनी ऊर्जा पैदा होगी और स्वास्थ्य में कितने लाभ होंगे बता नहीं सकते। साबुन लगाने से डिप्रेशन होता है, शरीर के रोम-कूप पर बुरा असर पड़ता है।
सप्त धान उबटन का स्नान रोज करो | बहुत मदद मिलेगी …. गृह पीड़ा दूर होगी बहुत फायदा होगा |
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो