scriptभाकियू ने किया वन विभाग कर्मियों का घेराव, लगाया ये आरोप | Bhartiya Kisan Union Workers Protest against Forest Department | Patrika News

भाकियू ने किया वन विभाग कर्मियों का घेराव, लगाया ये आरोप

locationकासगंजPublished: Sep 12, 2019 04:12:23 pm

भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) के नेताओं ने कहा कि वन विभाग कर्मियों द्वारा किसानों का शोषण और उत्पीड़न किया गया तो आगामी दिनों में किसान यूनियन के नेता उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।

भाकियू ने किया वन विभाग कर्मियों का घेराव, लगाया ये आरोप

भाकियू ने किया वन विभाग कर्मियों का घेराव, लगाया ये आरोप

कासगंज। भारतीय किसान यूनियन (भानू गुट) की कासगंज इकाई ने वन विभाग पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। भाकियू ने कर्मचारियों ने वन विभाग के कर्मचारियों का घेराव करते हुए अपना आरोप पत्र सौंपा।
यह भी पढ़ें

लेबर चौक पर भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी डंडे, देखें वीडियो

यह भी पढ़ें

सीएमओ से मिलवाने के बहाने ले गया शहर, सुनसान जगह पर बेहोश कर किया दुष्कर्म

बड़ी संख्या में शक्ति प्रदर्शन कर हाथों में लाठी डंडा लेकर जुलूस निकाल रहे ये भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के नेता, कार्यकर्ता हैं। शक्ति प्रदर्शन और घेराव कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे मंडल अध्यक्ष कुलदीप पांडेय ने बताया कि वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा किसानों को बेवजह परेशान किया जा रहा है। खुद के खेत में यूकेलिप्टिस के पेड़ काटने पर भी पैसों की मांग की जाती है, न देने पर उनकी कटी हुई लकड़ी को गायब कर दिया जाता है।
यह भी पढ़ें– मुख्यमंत्री की जनसभा में कहीं घुस न जाएं गौवंश, इसलिए रात के समय में किया जा रहा ये काम, देखें वीडियो

इसके विरोध में वन विभाग कर्मियों का घेराव किया है। इसके बावजूद भी वन विभाग कर्मियों द्वारा किसानों का शोषण और उत्पीड़न किया गया तो आगामी दिनों में किसान यूनियन के नेता उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो