scriptतीन राज्यों में हार के बाद समीक्षा, बृजक्षेत्र के लिए बनाया बड़ा प्लान | BJP big plan for lok sabha election 2019 after defeat in rajasthan | Patrika News

तीन राज्यों में हार के बाद समीक्षा, बृजक्षेत्र के लिए बनाया बड़ा प्लान

locationकासगंजPublished: Dec 22, 2018 05:17:07 pm

2019 लोकसभा चुनाव जीतने के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों को दी गई मंडलवार जिम्मेदारी

bjp

bjp

कासगंज। तीन राज्यो में हुई करारी हार के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता लोकसभा चुनाव को लेकर कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाह रहे हैं। शनिवार को पार्टी के ब्रजक्षेत्र के उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह के साथ चुनाव जीतने के लिए बड़ा प्लान तैयार किया गया है। उन्होंने कार्यकर्ताओ के साथ समीक्षा बैठक की। 2019 लोकसभा चुनाव पार्टी को अपने बल पर जिताने के लिए पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। जिले भर में मंडल प्रभारियों को नियुक्त किया गया है।
अपने बलबूते जीतेंगे चुनाव
समीक्षा बैठक शहर के बीजेपी नेता प्रवेंद्र राणा के आवास विकास कॉलोनी पर हुई। इस मौके पर हर्षवर्धन सिंह ने कहा कि भाजपा 2019 का चुनाव अपने कार्यकर्ताओं के बलबूते पर जीतेगी। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी हर बूथ पर जाकर अतिशीघ्र बूथ कमेटी गठित करें। उन्होंने बताया कि 25 दिसम्बर को देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिवस को पार्टी सुशासन दिवस के रूप में मनाने जा रही है।
इन्हें बनाया मंडल प्रभारी
संगठन को मजबूती पर जोर देते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेन्द्र सोलंकी ने मण्डल प्रभारी नियुक्त किये। कासगंज नगर से मनोज भारद्वाज, कासगंज देहात से सुरेश माहेश्वरी, सोरों नगर से नीरज शर्मा, सोरों देहात से अनुपम यादव, अमांपुर से राजवीर भल्ला, सहावर से योगेश चौधरी, गंजडुंडवारा नगर से संजय पुंढीर, गंजडुंडवारा देहात से प्रदीप वर्मा, सिढ़पुरा से संजीव चैहान, मोहनपुर से केपी सिंह सोलंकी तथा पटियाली से कौशल किशोर साहू को मण्डल प्रभारी बनाया गया है।
ये रहे मौजूद

बैठक में योगेश चैधरी, राजवीर भल्ला प्रवेंद्र राणा, नीरज शर्मा, सुरेश माहेश्वरी, संजय पुंढीर, मनोज भारद्वाज, खेतपाल सिंह, कौशल साहू, राजेश साहू, अनुपम यादव, नितिन शर्मा आदि उपस्थित थे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो