scriptहोली पर भाजपा नेता के घर बड़ा हादसा, गमगीन हुआ त्योहार | bjp district vice president's son died in road accident on holi | Patrika News

होली पर भाजपा नेता के घर बड़ा हादसा, गमगीन हुआ त्योहार

locationकासगंजPublished: Mar 22, 2019 12:38:43 pm

Submitted by:

suchita mishra

भाजपा जिला उपाध्यक्ष कुमकुम वार्ष्णेय के बेटे की सड़क हादसे में मौत।

youth

youth

कासगंज। होली का त्योहार भाजपा नेता के घर गम में बदल गया। होली के दिन सड़क हादसे में उनके पुत्र व कारोबारी निखिल वार्ष्णेय की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे बाइक से सोरों की ओर जा रहे थे। उनके साथ एक अन्य युवक भी बाइक पर सवार था जो इस हादसे में घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर किया गया है।
ये है पूरा मामला
घटना बुधवार देर रात की है। कारोबारी युवक निखिल वार्ष्णेय उर्फ छोटे सरकार बाइक से एक अन्य युवक के साथ सोरों की ओर जा रहे थे। रास्ते में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर मिट्टी टीले से टकरा गई। हादसे के बाद कारोबारी निखिल को जिला चिकित्सालय व निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दें कि निखिल की मां कुमकुम वार्ष्णेय भाजपा की जिला उपाध्यक्ष हैं। वहीं उनके साथ बाइक पर सवार नवीन चतुर्वेदी नामक एक अन्य युवक को पहले जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देखते हुए वहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना के बाद थाना पुलिस व जिले के उच्च प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी होते ही भाजपा नेता व पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो