scriptकासगंज में खूनी संघर्ष, एक की मौत, आधा दर्जन घायल | Bloody conflict in Kasganj One Death | Patrika News

कासगंज में खूनी संघर्ष, एक की मौत, आधा दर्जन घायल

locationकासगंजPublished: Jan 05, 2020 08:58:36 pm

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी सुशील घुले भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गये।

कासगंज में खूनी संघर्ष, एक की मौत, आधा दर्जन घायल

कासगंज में खूनी संघर्ष, एक की मौत, आधा दर्जन घायल

कासगंज। यूपी के जनपद कासगंज में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोग घायल हो गये। गांव में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया वहीं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
यह भी पढ़ें

आग लगाने वालों पर कसेंगे कानून की नकेल: पं. श्रीकांत शर्मा

यह भी पढ़ें
पु

राने स्वरूप में संवारेंगे गिरिराज तलहटी के सभी कुंड: पं. श्रीकांत शर्मा

खूनी संघर्ष की घटना पटियाली थाना क्षेत्र के गांव नगला डलू गांव की है। जहां बिजली का तार डालने को लेकर दो पक्ष आमने सामने आ गये और जमकर लाठी डंडे चले। आधा घंटे तक चली लाठी डंडों में एक 55 वर्षीय राजेश सिंह चौहान के नाक में लाठी लगने से मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों पक्षो के आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर राजेश की मौत हो जाने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
यह भी पढ़ें

नहीं बढ़ेगी स्कूलों की छुट्टी, मौसम ने लगाया ‘ब्रेक’

उधर घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी सुशील घुले भी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गये। उन्होंने बताया विद्युत कनेक्शन काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। जिसमें एक राजेश नाम के शख्स की मौत हो गई है। शव का पोस्टमार्टम एक पैनल टीम कैमरा की निगरानी में किया जा रहा है। छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो