scriptपांच चरणों में चलेगा कांग्रेस का अभियान, पीएम मोदी की घेरने की तैयारी | Congress Leader Attack on PM Narendra Modi | Patrika News

पांच चरणों में चलेगा कांग्रेस का अभियान, पीएम मोदी की घेरने की तैयारी

locationकासगंजPublished: Feb 09, 2020 03:56:22 pm

जराज सिंह ने प्रेसवार्ता कर किसानों की समस्याओं को लेकर पांच चरणों में जन जागरण आंदोलन की बात कही, तो वहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी व केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।

पांच चरणों में चलेगा कांग्रेस का अभियान, पीएम मोदी की घेरने की तैयारी

पांच चरणों में चलेगा कांग्रेस का अभियान, पीएम मोदी की घेरने की तैयारी

कासगंज। उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाली जा रही किसान जनजागरण अभियान कार्यक्रम में शामिल होने हापुड़ के पूर्व विधायक गजराज सिंह कासगंज पहुंचे। गजराज सिंह ने प्रेसवार्ता कर किसानों की समस्याओं को लेकर पांच चरणों में जन जागरण आंदोलन की बात कही, तो वहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी व केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा।
यह भी पढ़ें

मानसिक रोगी युवती की प्रसव के दौरान मौत, CMS बोले मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले में व्यस्त थे चिकित्सक

कासगंज शहर के नदरई गेट स्थित कांग्रेसी नेता रविकांत सक्सेना के प्रतिष्ठान पर पहुंचे पूर्व विधायक कासगंज के किसान जनजागरण प्रभारी जगराज सिंह ने प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस पार्टी पांच चरणों में किसान जनजागरण अभियान की शुरूआत करने जा रही है। पहले चरण में घोषणा और प्रचार प्रसार, दूसरे चरण में स्थानीय विधायक और सांसद को ज्ञापन, तीसरे चरण में तहसील दिवस कार्यक्रम, चौथे चरण में जिलाधिकारी के कार्यालय पर प्रदर्शन, पांचवें चरण में लखनऊ राजधानी में किसान आक्रोश मार्च का आयोजन होगा।
यह भी पढ़ें– Pakistani locusts का हमला, प्रशासन ने जारी किया हाई अलर्ट, जानिए लक्षण और बचाव के उपाय

इस मौके पर उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था लेकिन आज किसान बदहाल है। भाजपा से बडी झूठी कोई पार्टी हो नहीं सकती, उसका नाम बीजेपी नहीं ‘बहुत झूठी पार्टी’ होना चाहिए। प्रधानमंत्री क्या कहते हैं और क्या किया, सबको पता है। प्रधानमंत्री को केवल पाकिस्तान, आफिगानिस्तान, बंगलादेश और मुसलमान और आतंकवाद ही आता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो