scriptअमित शाह का पुतला फूंका, फूटा आक्रोश, देखें वीडियो | Congress Leaders burnt effigy bjp Leader Amit shah | Patrika News

अमित शाह का पुतला फूंका, फूटा आक्रोश, देखें वीडियो

locationकासगंजPublished: Oct 10, 2017 04:36:53 pm

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे जय अमित शाह के खिलाफ कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है।

bjp Leader Amit shah

bjp Leader Amit shah

कासगंज। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे जय अमित शाह के खिलाफ कांग्रेसियों ने मोर्चा खोल दिया है। राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता मोर्चा संभाले हुए हैं, तो वहीं जिला व शहर अध्यक्षों ने भी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के बेटे के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिए है। राष्ट्रीय नेतृव के आवाहन पर जिला अध्यक्ष के नेतृव में भाजपा और अमित शाह का पुतला दहन किया गया। कांग्रेसियो ने पुतला दहन के दौरान अपना आक्रोश जताया और भाजपा की करनी और कथनी में अंतर बताया।
निकाला गया जुलसू
कांग्रेस जिलाध्यक्ष डाॅ.शशिलता चैहान के नेतृत्व में सड़कों पर उतरे कांग्रेसियों ने जिला कार्यालय से जुलूस निकाल कर कासगंज शहर के नदरई गेट चैराहे पर बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला फूंका। इस दौरान केन्द्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान बताया कि अमित शाह के बेटे जयशाह ने एक कंपनी के नाम पर बड़ा घोटाला किया है। उन्होंने नरेन्द्र मोदी से पूछते हुए कहा कि जो दूसरे के दामन पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने वालों पर खुद के दामन पर दाग लगा है। उसे आज पूरा हिन्दुस्तान आंखे खोल कर देख रहा है। उन्होंने जुबानी हमला करते हुए कहा कि खुद चैकीदार हैं, उनकी चैकीदारी में यह घोटाला कैसे हो गया।
पूछा गया बड़ा सवाल
उन्होंने कहा कि नोटेबन्दी और gst से हर व्यापारी और आम व्यक्ति परेशान है, लेकिन इसका किसी भी तरह का असर अमित शाह के बेटे की कंपनी पर नहीं दिखा, बल्कि ऐसे समय में भाजपा अध्यक्ष के सुपुत्र जय की कंपनी ने 16 गुना प्रॉफिट अर्जित किया, जो भाजपा की करनी कथनी पर सवाल खड़ा करता है। कार्यालय पर मौजूद पदाधिकारियों का कहना था कि भाजपा सरकार में यह भ्रस्टाचार का जीवंत उदहारण है। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने की बात करने वाले देश के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी क्या इसकी सीबीआई जाँच कराएंगे। क्या जय की कंंपनी की ईडी को जांच नहीं करनी चाहिए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो