scriptकासगंज में तेजी से पैर पसार रहा डेंगू, इस गांव में बीमारी की चपेट में आए 70 फीसदी लोग, 33 में डेंगू के लक्षण… | Dengue spreading fast in Kasganj, 33 people are affected by disease | Patrika News

कासगंज में तेजी से पैर पसार रहा डेंगू, इस गांव में बीमारी की चपेट में आए 70 फीसदी लोग, 33 में डेंगू के लक्षण…

locationकासगंजPublished: Nov 05, 2019 12:51:26 pm

Submitted by:

suchita mishra

गांव भैंसोरा खुर्द का मामला। तीन लोगों की हो चुकी है मौत।

Dengue havoc in Prayagraj, child dies

प्रयागराज में डेंगू का कहर, बच्चे की मौत ,सदमें में दादी की भी जान गई

कासगंज। उत्तर प्रदेश में डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है। इसी कड़ी में गांव भैंसोरा खुर्द में करीब गांव में 70 फीसदी लोग बीमार पड़े हुए है। 33 ग्रामीणों में डेंगू के लक्षण पाए गए हैं। इससे इलाके में हड़कंप मच गया। बीमारी की वजह गांव में फैली गंदगी बताई जा रही है। गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने डेरा डाल दिया है।
यह भी पढ़ें

शर्मनाक: पांच साल की मासूम के साथ चाचा ने किया दुष्कर्म, पंचों ने पुलिस के सामने 30 हजार रुपए में कराया निपटारा…

ग्राम प्रधान रामदीन ने जानकारी देते हुए बताया कि गांव भैंसोरा खुर्द में करीब 70 फीसदी लोग बुखार की चपेट में हैं। टेस्ट के दौरान प्लेटलेट्स की कमी सामने आती है। करीब एक सप्ताह के अंदर आरती, मुन्नी लाल व शालू नाम की एक बच्ची की मौत हो चुकी है। अभी तक लोग प्राइवेट तौर पर दिखा रहे थे। तीन लोगों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग जागा है। हालांकि अभी कोई टीम गांव में नहीं आयी है।
वहीं डीएम कासगंज चंद्र प्रकाश सिंह का कहना है कि जिले में बीमारी नियंत्रण में है। केवल एक गांव में ही ये समस्या है। ये गांव नदी के किनारे का है। यहां अधिकतर लोग मछली का काम करते हैं। 67 लोग अस्पताल गए थे, जिनमें से 33 लोगों में प्रारंभिक टेस्ट में एनएस1 पॉजिटिव पाया गया है। उनके एलीजा टेस्ट जांच के लिए अलीगढ़ भेजा गया है। चार लोगों के स्टूल में ब्लड आया था, उनकी हालत चिंताजनक है। उनको रेफर किया गया है। सीएमओ समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम यहां लगी हुई है। खंड विकास अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, क्षेत्र के विधायक और वे खुद वहां लगे हुए हैं। लोगों को अपने घर की सफाई के लिए जागरुक किया जा रहा है। जल्द ही लोग स्वस्थ हो जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो