scriptदुल्हन करती रही बारात का इंतजार, दहेज लोभी दूल्हा नहीं पहुंचा | Denial of marriage due to non fulfillment of dowry demand | Patrika News

दुल्हन करती रही बारात का इंतजार, दहेज लोभी दूल्हा नहीं पहुंचा

locationकासगंजPublished: Nov 11, 2019 08:14:40 pm

शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। थक हार कर लड़की के परिजनों ने दहेज एक्ट का मामला दर्ज कराया है।

दुल्हन करती रही बारात का इंतजार, दहेज लोभी दूल्हा नहीं पहुंचा

दुल्हन करती रही बारात का इंतजार, दहेज लोभी दूल्हा नहीं पहुंचा

कासगंज। दहेज की मांग पूरी न होने के कारण दूल्हा बारात लेकर दुल्हन के गांव में नहीं पहुंचा। जिसके चलते दुल्हन और उसके परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। शादी की सारी तैयारियां धरी की धरी रह गईं। थक हार कर लड़की के परिजनों ने दहेज एक्ट का मामला दर्ज कराया है।
यह भी पढ़ें
अलीगढ़ में ‘राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय को कैबिनेट की मंजूरी

मामला कासगंज जिले के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव वाजनगर का है। बताया जा रहा है कि ग्याप्रसाद की लड़की पूनम की शादी पड़ोसी जनपद के गांव रेवाड़ी निवासी मोहन पुत्र सन्नाम शाक्य के साथ तय हुई थी। शादी से पहले मोहन के पिता सन्नाम ने ढाई लाख रूपए की एक मुश्त रकम ले ली, बारात दस नवम्बर को आना तय हो गई। ग्याप्रसाद का घर बारात के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार हो गया। दुल्हन बनने जा रही पूनम ने भी सज संवर कर बारात का इंतजार कर रही थी लेकिन दुल्हे का पिता चार लाख रूपए की अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगा। यह मांग न पूरी होने पर बारात लाने से इंकार कर दिया। यह सुनकर शादी की खुशियां गम के माहौल में तब्दील हो गईं। टैन्ट से लेकर खाने का पूरा सामान खराब हो गया। बाद में बेटी के परिजनों ने गंजडुंडवारा थाना पुलिस को तहरीर देकर लालची दुल्हे के परिजनों के खिलाफ दहेज एक्ट का मामला दर्ज कराया है।

ट्रेंडिंग वीडियो