scriptयूपी बोर्ड के पांच विद्यार्थियों को एक दिन का डीएम बनाया, देखें वीडियो | DM Kasgnaj CP singh honored UP board students latest news | Patrika News

यूपी बोर्ड के पांच विद्यार्थियों को एक दिन का डीएम बनाया, देखें वीडियो

locationकासगंजPublished: Jul 04, 2019 07:16:44 pm

जिलाधिकारी ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 54 विद्यार्थियों को सम्मानित किया। कलकट्रेट की कार्यप्रणाली भी समझाई।

DM Kasgnaj

DM Kasgnaj

कासगंज। जिलाधिकारी चन्द्र प्रकाश सिंह ने बच्चों को पढ़ाई के प्रति उत्साहवर्धन हेतु अनूठी पहल की। जनपद के 12 विद्यालयों के यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले चयनित 54 छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किये। इनमें से प्रशासनिक सेवाओं में जाकर आईएएस बनने के इच्छुक पांच छात्र-छात्राओं को एक दिन का डीएम बनाकर उन्हें सम्मानित किया।
ये भी पढ़ें – बीजेपी का झंडा लगी कार में सवार रईसजादों ने सारी हदें कर दी पार, पिटाई के बाद ड्राइवर का अपहरण, पुलिस भी…, देखें वीडियो

कलक्ट्रेट की कार्यप्रणाली समझाई
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश ने एक दिन की डीएम बनी छात्राओं को अपने बराबर कुर्सी पर बिठाया। उन्हें प्रशासनिक व्यवस्थाओं की जानकारी दी। समझाया कि फरियादियों की समस्या, शिकायतों का कैसे निस्तारण करते हैं। श्री सिंह ने इन सभी बच्चों को कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों में ले जाकर अधिकारी, कर्मचारियों द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो