scriptकासगंज में हालात तनावपूर्ण, पथराव और फायरिंग की घटनाएं | firing and stone patting in kasganj violence latest news | Patrika News

कासगंज में हालात तनावपूर्ण, पथराव और फायरिंग की घटनाएं

locationकासगंजPublished: Jan 26, 2018 07:05:33 pm

तिरंगा यात्रा के दौरान हुए बवाल के बाद कासगंज में तनावपूर्ण हालात बने हुए हैं।

कासगंज में बवाल
कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज में हालात बेकाबू होते दिखाई दे रहे हैं। पूरे शहर में उपद्रव हो रहा है। स्थान-स्थान पर पथराव और फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं। आगजनी भी हो रही है। सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर है, फिर भी स्थिति नियंत्रित होती नहीं दिखाई दे रहा है। पहले मस्जिद को आग लगा दी गई, बाद में सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच जूते की दुकान को फूंकने का प्रयास किया। बाद में उन्हें खदेड़ दिया गया।
क्या हुआ था
गणतंत्र दिवस पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बाइक पर युवा तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे। वे बिलराम गेट से निकल रहे थे कि जयश्रीराम और वंदेमातरम सुनकर कुछ लोग गुस्से में आ गए। देखते ही देखते उपद्रव हो गया। बडडू नगर, नबाब मोहल्ला, नाथूराम मोहल्ले में उपद्वर शुरू हो गया। मथुरा- बरेली हाइवे के शहरी हिस्से के मुख्य रोड बिलराम गेट, कोतवाली के पास तहसील रोड क्षेत्र में दोनों पक्षों ने जमकर पथराव किया। तमाम बाइकें तोड़ दी गईँ। फायरिंग होने लगी। घटना के बाद मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पहुंचे थे, जिन्हें जनता के विरोध का सामना करना पड़ा।
 

पुलिस के सामने गोली लगी
उपद्रवियों ने पुलिस के सामने फायरिंग की। गोली से घायल चंदन अभिषेक पुत्र सुशील गुप्ता निवासी साहब वाला पेच को लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां चंदन ने दम तोड़ दिया। फायरिंग में ही नौशाद के गोली लगी है। एक अन्य युवक भी घायल हुआ है। दो घायलों को जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ के संदर्भित कर दिया गया। इसके बाद समूचे कासगंज शहर को सुरक्षा बलों ने अपने कब्जे में ले लिया है। रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) मौके पर पहुंच गई है। तिरंगा यात्रा के दौरान शुरू हुए उपद्रव के बाद दोपहर को अपर पुलिस अधीक्षक (एडीजी) आगरा जोन अजय आनंद और मंडलायुक्त अलीगढ़ सुभाष चन्द्र शर्मा ने कासगंज का दौरा किया। हालात का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिया कि उपद्रवियों के साथ सख्ती की जाए।
पूरे जिले से फोर्स बुलाया
उपद्रव के बाद पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह ने पटियाली, ढोलना, गंजडुंडवारा, अमांपुर, सोरों, सिढ़पुरा आदि से पुलिस बल कासगंज शहर में बुला लिया है। अलीगढ़ रेंज से भी पुलिस बल बुलाया गया है। पुलिस वाले लोगों से लगातार अपील कर रहे हैं कि अपने घरों से बाहर न निकलें, इसके बाद भी लोग मान नहीं रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो