script

26 जनवरी के लिए प्रशासन ने बनाया बड़ा प्लान, गुंडा एक्ट की कार्रवाई और सैकड़ों लोग किए पाबंद

locationकासगंजPublished: Jan 17, 2019 08:26:32 pm

26 लोगों पर की गुंडा एक्ट की कार्रवाई। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर पैनी नजर। होगी गुप एडमिन समेत कार्रवाई।

kundan gupta

26 जनवरी के लिए प्रशासन ने बनाया बड़ा प्लान, गुंडा एक्ट की कार्रवाई और सैकड़ों लोग किए पाबंद

कासगंज। पिछली वर्ष 26 जनवरी पर हुए बवाल के बाद इस बार भी बवाल की आशंका को लेकर जिला प्रशासन कोई कोताही नहीं बरत रहा है। जिला प्रशासन से लेकर पुलिस प्रशासन अराजक तत्वों से पूरी तरह से निबटने के लिए जुटा हुआ है। पुलिस ने कासगंज शहर से 258 लोगों को शांति भंग के आरोप में बंद कर दिया है, जबकि दो दर्जन शातिर अराजक तत्वों पर गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई की है। साथ ही सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर प्रशासन पैनी नजर बनाये हुए है।
ज्ञात हो कि 26 जनवरी 2018 को कासगंज में तिरंगा बाइक जुलूस के दौरान हिंसक वारदात घटित हुई थी। इस घटना में एक चंदन गुप्ता नाम के शख्स की गोली लगने से मौत हो गई। मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने पथराव किया और वाहनों और दुकानों में आगजनी की घटना घटित हुई। एक सप्ताह तक कासगंज शहर आग की तरह सुलगता रहा और कर्फ्यू जैसा माहौल रहा। एडीजी, आईजी ने स्वयं कासगंज की कमान संभाली, लेकिन इस घटना से सबक लेते हुए कासगंज जिलाधिकारी आरपी सिंह के निर्देश पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सुरक्षा व्यवस्था की तैयारियों में लगा हुआ है।
पांच-पांच लाख के मुचलकों में हुए 258 लोग पाबंद

कासगंज एएसपी डाॅ. पवित्र मोहन त्रिपाठी की मानें तो अब तक कासगंज कोतवाली पुलिस ने 258 लोगों को शांति भंग और पांच लाख लाख रूपए के मुचलकों पर पाबंद किया, जबकि 26 अराजक तत्वों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। पुलिस ने ऐसे लोगों को मुचलकों पर पाबंद किया है जो लोग शहर में फिजा खराब कर हिंसक वारदात में शामिल होते हैं।
प्रशासन की सोशल मीडिया पर पैनी नजर

कासगंज जिले भर में आगामी 26 जनवरी को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अर्लट बना हुआ है। पुलिस कप्तान अशोक कुमार ने कहा कि देश भक्ति की आड़ में राजनीति करने वाले अराजकतत्वों पर पैनी नजर रखते हुए सोसल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों पर भी पैनी नजर रखना शुरू कर दिया है। उन्होंने जारी फरमान में कहा है कि जो लोग गणतंत्र दिवस के ऊपर भड़काऊ टिप्पणी और पोस्ट वायरल करेंगे है, उनके साथ साथ गु्रुप एडमिन के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी। वहीं एसपी अशोक कुमार ने एक सोसल मीडिया पर पोस्ट वायरल करने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सर्विलांस टीम मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाने के बाद जेल भेजा जायेगा।

ट्रेंडिंग वीडियो