scriptक्या आप ईश्वर को नहीं मानते, तो दीजिए इन 20 सवालों के जवाब | Inspirational Motivational story God and Atheist Bhakti hindi news | Patrika News

क्या आप ईश्वर को नहीं मानते, तो दीजिए इन 20 सवालों के जवाब

locationकासगंजPublished: May 17, 2019 06:46:04 am

कोई चीज है जो दिखाई नहीं देती, इसका अर्थ यह नहीं है कि वह है ही नहीं। हवा, खुशबू, दर्द, भूख हमें दिखाई नहीं देती तो क्या वह नहीं है।

नास्तिक का मानना है कि ईश्वर नहीं है। नास्तिकों से मेरे कुछ सवाल हैं, इनका जवाब दे दीजिए हम भी नास्तिक बन जाएंगे।
1- आपको कैसे पता चला कि ईश्वर नहीं है।
2- क्या आपने जप तप योग साधना करके पता कर लिया ईश्वर नहीं है।
3- क्या आप भक्ति की पराकाष्ठा से आगे निकल गए हैं।
4- क्या ब्रह्मांड अपने आप चल रहा है, अगर हां तो बाकी ग्रहों पर जीवन क्यूं नहीं है।
5- अपने आप हर ग्रह पर वातावरण अनुसार जीवन क्यू नहीं पनपा।
6- पहला इंसान केसे पैदा हुआ बिना समागम के।
7-जैसे पहला इंसान धरती पर आया (पैदा) हुआ वैसे आज क्यू नहीं होते।
8- ईश्वर के अस्तित्व को साबित करने के लिए हमारी छोटी अंगुली ही काफी है
9- हर इंसान की अंगुलियों की बनावट अलग क्यूं, जबकि इंसान सभी एक जैसे हैं। प्रकृति में अगर जीवन अपने आप पनपा हैं तो हर अंगुली की रचना एक जैसी होनी चाहिए।
10- सभी ग्रह अपने अक्ष पर स्थिर कैसे हैं, जबकि वह निर्जीव हैं और ब्रम्हांड में स्वतंत्र हैं
11- क्यू नहीं सभी ग्रह आपस में टकरा रहे हैं या सूर्य माला के बाहर क्यूं नहीं निकलते हैं।
12- विज्ञान कहता है कि सूर्य के गुरुत्वाकर्षण बल के कारण सभी ग्रह सूर्य की ओर आकर्षित होते हैं तो धरती की सीमा से बाहर निकलने पर रॉकेट सूर्य में समाहित क्यूं नहीं होता।
13- विज्ञान कहता है कि चाँद धरती से अलग होकर बना है मतलब कि यह धरती का मूल आकार नहीं है। धरती के कितने टुकड़े हुए हैं और धरती पहले कितनी बड़ी थी।
14- विज्ञान और नास्तिक आत्मा को नहीं मानते। आपके अनुसार आत्मा नहीं है, फिर आत्मा को जानने वाले यंत्र किस आधार पर बनाए जा रहे हैं जबकि आत्मा तो है ही नहीं।
15- अगर सबकुछ अपने आप ही हो रहा है तो जीव अमर क्यूं नहीं हुआ।
16- अगर सब जीव अपने आप उत्पन्न हुए हैं तो सबका डीएनए एक सा क्यूं नहीं है।
17- अगर ब्रह्मांड में सबकुछ अपने आप हो रहा है तो बिजली अपने आप तैयार क्यूं नहीं होती, गाड़ी को रोड पर खड़ी कीजिए, वह अपने आप क्यूं नहीं चलती।
18- सबकुछ अपने आप इन चार अरब वर्षो में हुआ. इससे पूर्व अपने आप क्यूं नहीं हुए।
19- जब सबकुछ अपने आप ही हुआ है तो क्यूं नहीं बिना सूर्य के जीवन अपने आप पनपता है।
20- क्या सभी पेड़ पौधो के बीज अपने आप तैयार हुए हैं, अगर हाँ तो अब क्यूं नहीं होते।

सवाल और भी हैं। अगर मेरे सवालों के जवाब दे दिए ओर मुझसे चर्चा कर लीजिए तो मैं भी नास्तिक हो जाऊंगा या आप ये मान लो ईश्वर है। कोई चीज है जो दिखाई नहीं देती, इसका अर्थ यह नहीं है कि वह है ही नहीं। हवा, खुशबू, दर्द, भूख हमें दिखाई नहीं देती तो क्या वह नहीं है। आसमान हमें दिखाई देता है तो क्या वह है। नास्तिक वह होता है जो निरंतर खोज करता है या नास्तिक वह होता है जो मन भाए मान लिया बाकी नकार दिया।
प्रस्तुतिः डॉ. आरके दीक्षित, सोरों

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter https://twitter.com/PatrikaUP पर ..

UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो