कासगंज

Krishna Janmashtami 2018 यादवों की श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा पर रोक

जिला प्रशासन ने शोभायात्रा को परंपरागत न मानते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया है। शांतिभंग के अंदेशे में 11 आयोजकों को पांच-पांच लाख रुपये का निजी मुचलका में पाबंद करने का नोटिस जारी किया है।

कासगंजSep 03, 2018 / 07:39 am

Bhanu Pratap

Krishna Janmashtami

कासगंज। भले ही श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर देश भर में उत्सव हो, लेकिन इस बार कासगंज शहर के कृष्ण भक्तों में मायूसी है। जिलाप्रशासन ने श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा निकालने को अनुमति देने से इनकार कर दिया, लेकिन श्री कृष्ण के भक्त हरसंभव श्रीकृष्ण शोभायात्रा जोर-शोर के साथ मनाने की तैयारी में जुटे हुए हैं। श्री कृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा का आयोजन यादव समाज द्वारा किया जाता है। जिला प्रशासन ने शोभायात्रा को परंपरागत न मानते हुए अनुमति देने से इनकार कर दिया है। शांतिभंग के अंदेशे में 11 आयोजकों को पांच-पांच लाख रुपये का निजी मुचलका में पाबंद करने का नोटिस जारी किया है।
यह भी पढ़ें

आज का राशिफलः तुला राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबर, जानिए कैसे रहेगा दिन

Janmashtami ” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/01/teaser_3351727-m.jpg”>तिरंगा यात्रा में हुई हिंसा का खौफ

आपको बता दें कि भाद्रपद अष्टमी की तिथि की घनघोर अंधेरी रात को रोहिणी नक्षत्र में मथुरा के कारागार में वसुदेव की पत्नी देवकी के गर्भ से भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था। यह तिथि उसी शुभ घड़ी की याद दिलाती है और सारे देश में बड़ी धूमधाम से श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव उत्सव के रूप में मनाते हैं। इसी जन्मोत्सव को लेकर कासगंज जनपद में खासकर यादव समाज के लोगों ने एक माह से तैयारियां की। प्रशासनिक सख्ती के चलते तैयारियां धरी की धरी रह गई। बताया जा रहा है कि तीन सितम्बर को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा निकलने को लेकर अनुमति मांगी थी, लेकिन जिला प्रशासन ने 26 जनवरी हिंसाकांड की घटना को दृष्टिगत रखते हुए श्रीकृष्णा शोभायात्रा निकलने की अनुमति देने से इनकार कर दिया। याद रहे कि तिरंगा यात्रा के दौरान कासगंज में हिंसा हो गई थी। कई दिन तक कासगंज दंगे की आग में झुलसता रहा।
यह भी पढ़ें

इस डीएम ने वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों के साथ मनायी जन्माष्टमी, देखें वीडियो

 

Krishna Janmashtami
11 आयोजकों को पाबंद किया

इतना ही नहीं, जिला प्रशासन ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा के 11 आयोजकों को पांच-पांच लाख रुपये में निजी मुचलकों में पाबंद करने का नोटिस जारी किया है। इससे यादव समाज में खासा आक्रोश है। इस संबंध में श्रीकृष्ण भक्त अनुपम यादव, पुष्पेन्द्र यादव, आकाश यादव, सौरभ मास्टर, सुशील मास्टर, गौरव यादव, प्रदीप यादव, रवि यादव ने बताया कि शोभायात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हरसंभव शोभायात्रा निकाली जाएगी। साथ ही उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी आरपी सिंह ने भी मौखिक रूप से सीमित डोलों के साथ शोभायात्रा निकालने के आदेश दे दिये हैं, जबकि पुलिस कप्तान अशोक कुमार सिंह ने हाथ खड़े किए हुए हैं। इस कारण भी असमंजस है।
यह भी पढ़ें

माखन चोरी हो या फिर रास लीला, ब्रज के कण – कण में बसे हैं कान्हा, जन्माष्टमी से पहले करिये कृष्ण नगरी के दर्शन

Home / Kasganj / Krishna Janmashtami 2018 यादवों की श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायात्रा पर रोक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.