scriptMaha Shivratri पर्व पर शिवालयों में जुटे दशानार्थी, देखें वीडियो | Maha Shivratri 2020 Pooja kasganj Shivalay | Patrika News
कासगंज

Maha Shivratri पर्व पर शिवालयों में जुटे दशानार्थी, देखें वीडियो

भोलेनाथ के शिव भक्त कासगंज शहर के 200 वर्ष पुराने प्राचीन मंदिर भूतेश्वर मंदिर पर दर्शन के लिए जुटे हुए हैं।

कासगंजFeb 21, 2020 / 03:46 pm

अमित शर्मा

Maha Shivratri पर्व पर शिवालयों में जुटे दशानार्थी, देखें वीडियो

Maha Shivratri पर्व पर शिवालयों में जुटे दशानार्थी, देखें वीडियो

कासगंज। देश भर के साथ कासगंज जिले में भगवान भोलेनाथ की विशेष आराधना का पर्व महाशिवरात्रि परम्परागत तरीके से मनाया जा रहा है। भोलेनाथ के शिव भक्त कासगंज शहर के 200 वर्ष पुराने प्राचीन मंदिर भूतेश्वर मंदिर पर दर्शन के लिए जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़ें

The Beast Car को नहीं मिली अनुमति, गोल्फ कार्ट से ताजमहल में प्रवेश करेंगे Donald Trump

भक्त एक एक कर भोलेनाथ के मंदिर में पहुँच कर कांवड, बेल पत्र, दुग्ध और जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। साल में एक बार आने वाले पर्व शिवरात्रि का गंगा की नगरी कासगंज में विशेष महत्व है। कहा जाता है भगवान भोलेनाथ भक्तों की पूजा अर्चना से प्रसन्न होकर भक्तो का बेड़ापार करते हैं। दर्शनार्थियों का कासगंज के भूतेश्वर मंदिर पर तांता लगा हुआ है। मंदिर में दर्शन करने आई महिला दर्शनार्थी संध्या यादव ने बताया कि आज का दिन भगवान भोलेनाथ की आराधना करने का विशेष महत्व है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो