भक्त एक एक कर भोलेनाथ के मंदिर में पहुँच कर कांवड, बेल पत्र, दुग्ध और जलाभिषेक कर अपनी मनोकामनाएं मांग रहे हैं। साल में एक बार आने वाले पर्व शिवरात्रि का गंगा की नगरी कासगंज में विशेष महत्व है। कहा जाता है भगवान भोलेनाथ भक्तों की पूजा अर्चना से प्रसन्न होकर भक्तो का बेड़ापार करते हैं। दर्शनार्थियों का कासगंज के भूतेश्वर मंदिर पर तांता लगा हुआ है। मंदिर में दर्शन करने आई महिला दर्शनार्थी संध्या यादव ने बताया कि आज का दिन भगवान भोलेनाथ की आराधना करने का विशेष महत्व है।