scriptभाजपा अध्यक्ष ने गड्ढामुक्त सड़कों पर यह क्या कह दिया, लोग रह गए भौचक्के | mahendra nath pandey given big statement yogi government local body | Patrika News

भाजपा अध्यक्ष ने गड्ढामुक्त सड़कों पर यह क्या कह दिया, लोग रह गए भौचक्के

locationकासगंजPublished: Nov 16, 2017 03:13:22 pm

Submitted by:

Santosh Pandey

सम्मलेन के बहाने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने की चुनावी जनसभा

mahendra pandey

mahendra pandey

कासगंज। गड्ढामुक्त सड़कों के बारे में भाजपा अध्यक्ष ने बताया कि आने वाले दिनों में अच्छे परिणाम दिखेंगे। पत्रकारों ने जब हेलीपैड तक भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र पांडेय का पीछा न छोड़ा तो उन्होंने कहा कि अब हेलीपैड की गरिमा का ध्यान रखें। उस दौरान वहां पर मौजूद लोग भौचक्के रहे गए। सवाल गड्ढामुक्त सड़कों को लेकर था लेकिन जवाब आया हेलीपैड पर। यह घटना घटी है कासगंज पहुंचे उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र पांडेय के साथ।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय हेलीकाॅप्टर से कासगंज में पहुंचे जहां उन्होंने कार्यकर्ता सम्मेलन के बहाने चुनावी जनसभा को सोरों तीर्थ नगरी में संबोधित किया। वहीं उन्होंने प्रथम चरण में होने वाले निकाए चुनाव में सबसे ज्यादा मेयर और अध्यक्ष पद जीत बीजेपी की बताई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने यातायात माह में बिना हेलमेट के बाइक चलाकर नियमों का सीधा उल्लंघन किया तो वहीं आचार संहिता का मखौल उड़ाया।
दरअसल निकाय चुनाव को लेकर समस्त पार्टियां एड़ी से चैटी तक का दम लगा रही है। इसी को लेकर सत्तारूढ़ दल के नेता भी अपनी साख बचाने में लगे हुए हैं। बुधवार को बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय हेलीकाॅप्टर से पुलिस लाइन में पहुंचे। हेलीपैड को लैंड किया गया। इसके बाद वह कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने के लिए तीर्थनगरी के पर्यटन केन्द्र पर पहुंचे कर जनसभा को संबोधित किया। अहम बात तो यह रही कि उन्होंने सम्मेलन की बजाय चुनावी जनसभा को संबोधित कर निकाय चुनाव में खड़े हुए उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगा।
बाद में जाते वक्त प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पांडेय सत्ता की हनक में आदर्श आचार संहिता के अलावा नवम्बर यातायात माह में यातायात कानून की धज्जियां उड़ाने से बाज नहीं आए। वह कार्यक्रम स्थल से बिना हेलमेट के जिलाध्यक्ष पूर्णेन्द्र सोलंकी की बाइक पर बैठकर हैलीपेड स्थल तक पहुंचे। वहीं बीजेपी द्वारा अपराधियों को सोरों में टिकट दिए जाने के मामले में मीडिया कर्मियों के सवालों के जबाव पर बचते नजर आए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो