scriptदहेज के लिए हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया, देखें वीडियो | Murder for Dowry in kasganj crime news | Patrika News

दहेज के लिए हत्या कर आत्महत्या का रूप दिया, देखें वीडियो

locationकासगंजPublished: Mar 22, 2019 06:54:14 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

तहरीर के आधार पर पति सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

murdar

murder

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। मायके पक्ष की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने सात ससुरालीजनों पर दहेज हत्या कर आत्महत्या का रूप दिये जाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
छह साल पूर्व हुई थी शादी

मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के समीपवर्ती गांव सैजन नगला का है। हाथरस जनपद के मोहल्ला लक्ष्मीनगर निवासी ब्रजवासी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपनी बहन रेखा की शादी छह वर्ष पूर्व कासगंज के गांव सैजन नगला निवासी बबलू के साथ की थी। शादी में सात लाख रुपये खर्च किए थे, लेकिन उसके ससुरालीजन दिए गए दहेज से संतुष्ट नहीं हुए। सात लाख रुपये की अतिरिक्त मांग को लेकर आए दिन उसका उत्पीड़न और मानसिक शोषण करते रहते थे। इंतहा तो तब हो गई, जब गुरुवार और शुक्रवार की मध्यरात्रि में बबलू ने अपने पिता, सास, ननद, बहनोई, चचेरा भाई सहित सात लोगों ने मारपीट कर हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका दिया।
रिपोर्ट दर्ज

उधर, सदर सीओ आईपी सिंह ने बताया कि एक महिला के मायके पक्ष के लोगों ने दहेज हत्या करने का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर के आधार पर पति सहित सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वैधानिक कर्रवाई की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो