scriptउत्तर प्रदेश का फर्जी मुख्यमंत्री गिरफ्तार, उसने भाजपा विधायकों के बारे में बताई ऐसी बात कि पुलिस हैरान, देखें वीडियो | Police arrested Fake CM Uttar Pradesh crime news | Patrika News

उत्तर प्रदेश का फर्जी मुख्यमंत्री गिरफ्तार, उसने भाजपा विधायकों के बारे में बताई ऐसी बात कि पुलिस हैरान, देखें वीडियो

locationकासगंजPublished: Mar 26, 2019 06:56:41 pm

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्ताक्षर और मुहर लगाकर किए थे आदेश, जांच में पाए गए फर्जी

Fake CM Uttar Pradesh

Fake CM Uttar Pradesh

कासगंज। पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फर्जी हस्ताक्षर कर अधिकारियों को आदेशित करता था। इसका खुलासा एसपी अशोक कुमार कासगंज ने एक फर्जी सीएम को गिरफ्तार कर किया है। पुलिस गिरफ्त में आये फर्जी सीएम ने भारतीय जनता पार्टी के दो विधायकों पर दबाव बनाकर हस्ताक्षर करवाने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस ने फर्जी सीएम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
सीएम के नाम से ये आदेश दिए थे
पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि फर्जी हस्ताक्षर करने वाला नित्यानंद मिश्रा लेखाधिकारी के रूप में मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय कासगंज में तैनात है। इस वक्त निलंबित चल रहा है। उसे फर्रुखाबाद के मोहल्ला दुर्गा कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है। एसपी के मुताबिक गंजडुंडवारा थानाक्षेत्र के हरिओम परमार, चंद्रभान सिंह चौहान और दिनेश चंद्र आर्य की तम्बाकू कुटान फैक्ट्री को तत्काल हटाये जाने का आदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फर्जी हस्ताक्षर और मोहर लगाकर किया गया था। छह फरवरी को महाराज सिंह लेखाकार को तैनाती स्थल से हटाकर पत्नी द्वारा बीमारी का उल्लेख करते हुए उन्हें आरटीओ ऑफिस या फिर जिला पंचायत अधिकारी के यहां स्थानांतरण करने के निर्देश दिए थे। इस संबंध में जानकारी की गई तो पता चला कि उक्त हस्ताक्षर और मोहर फर्जी है। इसके खिलाफ कासगंज पटियाली गंजडुंडवारा में अभियोग दर्ज किया गया। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सर्विलांस टीम की मदद से फर्जी सीएम नित्यानंद मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।
भाजपा विधायकों पर आरोप
गिरफ्तार हुए नित्यानंद मिश्रा की मानें तो उसने ऐसा कोई गलत काम नहीं किया। सौर उर्जा लाइटें लगवाने के नाम पर करोड़ों ररुपये का घोटाला फर्जी हस्ताक्षरों और मुहरें लगाकर किया गया है। पुलिस गिरफ्त में नित्यानंद ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी के दो विधायक भी इसमें शामिल हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो