scriptसट्टा किंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो बुकीज गिरफ्तार | Police arrested Satta king | Patrika News

सट्टा किंग के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो बुकीज गिरफ्तार

locationकासगंजPublished: Feb 13, 2020 07:42:18 pm

सीओ सिटी आरके तिवारी ने कहा कि शहर में कहीं भी सट्टा जुआ नहीं होने दिया जाएगा।

satta_king.jpg
कासगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में एसपी सुशील घुले के निर्देश पर सीओ सिटी आरके तिवारी के नेतृत्व में पुलिस ने सट्टेबाजों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। अभियान के दौरान पुलिस ने सट्टा लगाते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने लेपटॉप, कीबोर्ड, कैल्कुलेटर और सट्टे की पर्चियां सहित चार हजार रुपए की नकदी बरामद की है।
यह भी पढ़ें– जो राम के नहीं हुए वह गंगा के क्या होंगे: ओमवीर सिंह यादव

आपको बतादें कि पकड़े गए दोनों आरोपी मोहित ओर गौतम हैं जो कासगंज शहर के सहावर गेट स्थित एक मकान में सट्टा करने का काम किया करते थे, जिन्हें पुलिस टीम ने छापामार कर मौके से गिरफ्तार किया है। वहीं सीओ सिटी आरके तिवारी ने बताया कि पुलिस की इस कार्रवाई में एक आरोपी फरार होने में कामयाब रहा, जिसका नाम राज माहेश्वरी है। राज माहेश्वरी की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें

लखनऊ न्यायालय परिसर में बम धमाके के बाद धर्मनगरी में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ी

पुलिस के मुताबिक फरार आरोपी राज माहेश्वरी का एक बड़ा आपराधिक इतिहास भी है और फरार आरोपी बीते दिनों सट्टा जुआ के कारोबार में हुए बॉबी जैन हत्या कांड में जेल भी जा चुका है। पुलिस कार्रवाई से शहर के सटोरियों में हड़कम्प मचा हुआ है। सीओ सिटी आरके तिवारी ने कहा कि शहर में कहीं भी सट्टा जुआ नहीं होने दिया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो