script

भाजपा विधायक के होटल से लूटा हुआ ट्रैक्टर बरामद

locationकासगंजPublished: Jun 14, 2018 08:57:43 pm

कासगंज शहर के सोरों गेट इलाके से तमंचे के बल पर लूटा गया ट्रैक्टर विधायक देवेंद्र सिंह के होटल से बरामद हुआ है।
 

BJP MLA

भाजपा विधायक के होटल से लूटा हुआ ट्रैक्टर बरामाद

कासगंज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सदर विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत की एक और सनसनीखेज करतूत सामने आई है। एक माह पूर्व कासगंज शहर के सोरों गेट इलाके से तमंचे के बल पर लूटा गया ट्रैक्टर विधायक देवेंद्र सिंह के होटल से बरामद हुआ है। फिलहाल ढोलना पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
एसपी के हस्तक्षेप के बाद मिला ट्रैक्टर

दरअसल एक माह पूर्व शेर सिंह नाम के किसान का ट्रैक्टर बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया था। हैरानी की बात यह रही कि कासगंज पुलिस ने ट्रैक्टर लूट का मामला तक दर्ज तक नहीं किया बाद में पीड़ित ट्रैक्टर मालिक ने न्यायालय के आदेश के पर मामला दर्ज कराया था। बीते दिन पुलिस ने सदर विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत के अथ्थैया स्थित होटल से शेरसिंह निशानदेही पर ट्रैक्टर ट्रॉली को बरामद कर लिया। ट्रैक्टर मालिक शेर सिंह का आरोप है इसी बीच विधाय देवेंद्र सिंह का बेटा जसबीर सिंह मौके पर आ गया और ट्रैक्टर को गिरवी रखे जाने की बात करने लगा और पुलिस को ले जाने से इनकार कर दिया। बाद में एसपी के हस्तक्षेप के बाद ढोलना पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली को अपने कब्जे में ले लिया।
पहले भी रहे हैं विवादों में

आपको बता दें कि भाजपा विधायक देवेन्द्र सिंह राजपूत आएदिन सुर्खियों में रहते हैं। बीते दिनों भी एक जमीन को कब्जा करने के बाद पीड़ित को धमकी देने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें पीड़ित ने विधायक से फोन कर न्याय की गुहार लगाई। इस बीच विधायक के बोल बिगड़ गएए और गाली गलौज करते हुए बोले कि मुझसे बड़ा कोई गुंडा नहीं। इतना ही नहीं विधायक ने जान से मारने की धमकी तक दी। अब एक बार फिर चोरी का ट्रैक्टर बरामद होने के बाद विधायक चर्चा में हैं। इस मामले में पुलिस के आलाधिकारियों ने चुप्पी साध ली है, जब प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई तो कुछ भी बोलने से मना कर दिया।

ट्रेंडिंग वीडियो