scriptयह सपा-बसपा का नहीं, स्वार्थी लोगों को गठबंधन, देखें वीडियो | Pragatisheel samajwadi party reaction on SP BSP alliance for 2019 | Patrika News

यह सपा-बसपा का नहीं, स्वार्थी लोगों को गठबंधन, देखें वीडियो

locationकासगंजPublished: Jan 14, 2019 11:03:26 am

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मंडल प्रभारी ने लगाया आरोप, अलीगढ़ मंडल सम्मेलन शीघ्र

Shivpal Yadav

Shivpal Yadav

कासगंज। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अलीगढ़ मंडल प्रभारी डॉ. रामरक्षपाल सिंह यादव ने बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के गठबंधन को ठगबंधन बताया है। पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सपा-बसपा का गठबंधन हुआ है, उसे मैं तो ठगबंधन ही कंहूगा। अखिलेश यादव कहते हैं कि बुआ का अपमान होगा तो मेरा अपमान है। अखिलेश को अपने पिता मुलायम सिंह का अपमान नहीं दिखाई देता। यह स्वार्थी लोगों का गठबंधन है।
ये खबर भी पढ़ सकते हैं: सपा बसपा गठबंधन के बाद भी मायावती के जन्मदिन पर सपाइयों को नहीं बुलाएंगी बसपा

SP BSP alliance, </figure> pragatisheel <a  href=Samajwadi Party , Samajwadi party, Bahujan Samaj Party , akhilesh yadav , Mayawati , Mulayam singh yadav” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/12/09/mulayamshivpalnews_3976647-m.jpg”>मंडलस्तरीय कार्यक्रम होगा
उन्होंने बताया कि अलीगढ मंडलस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन जल्दी होगा। इसमें हजारों की संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता शिरकत करेंगे। अलीगढ मंडल के प्रभारी डॉ. रामरक्षपाल सिंह यादव कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चरण सिंह यादव के व्यापारिक प्रतिष्ठान पर आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एडवोकेट सुभाष लोधी, जिलाध्यक्ष अलीगढ़ एमपी सिंह, हाथरस जिलाध्यक्ष डॉ. विद्याराम, एटा जिलाध्यक्ष रामकिशोर के अलावा पार्टी के स्थानीय नेता शेखर यादव, नावेद खांन मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो