scriptपूजा शकुन पांडे के खिलाफ आक्रोश, इस राजनीतिक दल ने किया बड़ा ऐलान | Protest Against Pooja Shakun Pandey Who Shot Gandhi ji Effigy | Patrika News

पूजा शकुन पांडे के खिलाफ आक्रोश, इस राजनीतिक दल ने किया बड़ा ऐलान

locationकासगंजPublished: Feb 05, 2019 12:33:09 pm

हिन्दू महासभा की नेत्री शकुन पांडेय द्वारा गांधी जी के पुतले में गोली दागने का मामला गर्माता जा रहा है।

pooja Shakun Mishra

पूजा शकुन पांडे के खिलाफ आक्रोश, इस राजनीतिक दल ने किया बड़ा ऐलान

कासगंज। 30 जनवरी को यूपी के अलीगढ़ में हिन्दू महासभा की नेत्री शकुन पांडेय द्वारा गांधी जी के पुतले में गोली दागने का मामला देश भर में सुर्खियों में बना हुआ है। कासगंज में भी इसका विरोध हुआ, कांग्रेसियों ने विरोध जुलूस निकाल कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का अपमान करने वाली नेत्री और उनके साथियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई।
पूजा शकुन पांडे के खिलाफ आक्रोश

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. शशिलता चौहान के नेतृत्व में निकाला गया जुलूस प्रभूपार्क से शुभारंभ होकर गांधीमूर्ति स्थित गांधी की प्रतिमा पर पहुंचा। जहां कांग्रेसियों ने नाथूराम गाडसे, शकुन पांडेय मुदार्बाद, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अमर रहें के नारे लगाये। इस विरोध जुलूस का नेतृत्व कर रही डॉ. शशिलता चौहान ने बताया कि 30 जनवरी को देश भर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई जा रही थी, तो अलीगढ़ में हिन्दू महासभा की नेत्री शकुन पांडेय और उनके साथियों ने गांधी जी के पुतले में गोली मारकर गांधी के हत्यारे नाथूराम गाडसे की तस्वीर पर माल्यार्पण कर शर्मनाक और एक निंदनीय कृत्य किया है। हिन्दुत्व की रक्षा का चोला पहनकर देशद्रोही काम कर रहे हैं ये लोग, शकुन पांडेय और उसके साथियों को देश में रहने का कोई हक नहीं है। उनके खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग कांग्रेसी नेता कर रहे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो