scriptछोटे सरकार की मौत पर इस तरह व्यथित हो गए कल्याण सिंह, देखें वीडियो | Rajasthan governor Kalyan singh pay homage to BJP leader | Patrika News

छोटे सरकार की मौत पर इस तरह व्यथित हो गए कल्याण सिंह, देखें वीडियो

locationकासगंजPublished: Mar 23, 2019 09:34:07 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह और उत्तर प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह पुलिस के कड़े पहरे के मध्य छोटे सरकार के घर पहुंचे।

kalyan singh

kalyan singh

कासगंज। होली की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी की नेता कुमकुम वार्ष्णेय के पुत्र निखिल वार्ष्णेय उर्फ छोटे सरकार की हादसे में मौत हो गई थी। उनकी शोकसभा में शिरकत करने के लिए राजस्थान के राज्यपाल तथा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह कासगंज पहुंचे। उन्होंने हादसे के शिकार छोटे सरकार की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके परिवार को इस दुख की घड़ी में दुख सहन करने की परमपिता परमेश्वर से कामना की।
20 मार्च को हुई थी मौत

आपको बता दें कि बीती निखिल वार्ष्णेय 20 मार्च की रात के तकरीबन आठ बजे बाइक से सोरों जा रहे थे, तभी हादसा हो गया था। छोटे सरकार की मौत हो गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री तथा राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह और उत्तर प्रदेश के शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह पुलिस के कड़े पहरे के मध्य छोटे सरकार के घर पहुंचे। उन्होंने भावुक होकर छोटे सरकार की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्वांजलि दी। छोटे सरकार की अचानक मौत पर राज्यपाल आंखों में आंसू भर लाये। उन्होंने छोटे सरकार के व्यक्तित्व के बारे में चर्चा की।
कल्याण सिंह की करीबी

बता दें कि छोटे सरकार की मां कुमकुम वाष्र्णेय हैं। वह कासगंज से भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष हैं। वह कल्याण सिंह की सबसे ज्यादा करीबी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो