scriptप्रभु पार्क मैदान में धूं धूं कर जला रावण का पुतला, जश्न में डूबे लोग | Ravan Dahan on Dussehra 2017 in kasganj | Patrika News
कासगंज

प्रभु पार्क मैदान में धूं धूं कर जला रावण का पुतला, जश्न में डूबे लोग

देशभर में असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया।

कासगंजSep 30, 2017 / 08:37 pm

मुकेश कुमार

Ravana Dahan

Ravana Dahan

कासगंज। देशभर में असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक विजयादशमी का पावन पर्व धूमधाम से मनाया गया। कासगंज शहर के प्रभु पार्क मैदान में भी आयोजित रामलीला में रावण वध का भव्य मंचन किया गया। जिसके बाद मैदान में रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों को जलाया गया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। जिससे पूरा मैदान रंग-बिरंगी से चमक उठा। दशहरा के पर्व पर कोई खलल न पड़े इसलिए प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये।
रावण दहन के दौरान जमकर हुई आतिशबाजी

शहर के प्रभु पार्क मैदान में पहले रावण वध का भव्य मंचन किया गया। कलाकारों ने भगवान श्रीराम और रावण के युद्ध का जीवंत मंचन किया। भगवान श्रीराम के स्वरूप ने असत्य पर सत्य की जीत का परचम लहरा कर रावण का वध किया। जिसके बाद मैदान में लगे रावण, मेघनाद और कुंभकरण के पुतलों में आग लगायी गयी। पुतला दहन के दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। करीब आधे घंटे तक लगातार आतिशबाजी होती रही। जिससे पूरा मैदान रंग-बिरंगी रोशनी से चमक उठा। मैदान में मौजूद लोगों ने रावण दहन की इन तस्वीरों में अपने-अपने मोबाइल में कैद कर लिया।
70 फुट ऊंचा बनाया गया रावण का पुतला

इस बार रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने 70 फुट ऊंचा रावण का पुतला बनवाया। जिसे दहन किया गया। ये पुतला लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र बना। इस पुतलने को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ मैदान में पहुंची। लोगों की सुरक्षा के लिए मैदान में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया। वहीं रावण के पुतला दहन के बाद प्रभु पार्क मैदान में कालिया भी खेली गई।
मैदान में अधिकारी भी रहे मौजूद

रावण दहन को देखने के लिए जिलाधिकारी आरपी वर्मा और पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार के साथ जनपद के तामम आला अधिकारी भी प्रभु पार्क मैदान में पहुंचे। जहां उन्होंने रावण पुतला दहन का लुत्फ उठाया।

Home / Kasganj / प्रभु पार्क मैदान में धूं धूं कर जला रावण का पुतला, जश्न में डूबे लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो