scriptमुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में दिखा सर्वधर्म समभाव का नजारा, गायंत्री मंत्रों के साथ लिए फेरे तो मौलवी ने पढ़ा निकाह | Religious humanism in CM Mass wedding ceremony | Patrika News

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में दिखा सर्वधर्म समभाव का नजारा, गायंत्री मंत्रों के साथ लिए फेरे तो मौलवी ने पढ़ा निकाह

locationकासगंजPublished: Nov 14, 2019 06:26:53 pm

385 जोड़ों का विवाह हुआ इनमें मुस्लिम समाज के 21 जोड़े भी शामिल थे।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में दिखा सर्वधर्म समभाव का नजारा, गायंत्री मंत्रों के साथ लिए फेरे तो मौलवी ने पढ़ा निकाह

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में दिखा सर्वधर्म समभाव का नजारा, गायंत्री मंत्रों के साथ लिए फेरे तो मौलवी ने पढ़ा निकाह

कासगंज। उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज में मुख्यमंत्री सामूहिक वैवाहिक समारोह का विशाल आयोजन हुआ। जिसमें 385 जोड़ों का विवाह हुआ इनमें मुस्लिम समाज के 21 जोड़े भी शामिल थे। मुस्लिम रीति रिवाज के साथ इन जोडों निकाह पढ़ा गया। वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के तहत जिले में 703 जोड़ों की शादी हुई।
यह भी पढ़ें

दरोगा ने पीट-पीट कर लहूलुहान किया ढकेल वाला, आक्रोशित जनता ने किया पथराव



विवाह समारोह का कार्यक्रम जिला प्रशासन द्वारा कासगंज शहर के बारह पत्थर मैदान में में आयोजित किया गया। जिसमें हिन्दू समाज के 364 जोड़े शामिल थे, जबकि मुस्लिम समाज के 21 जोड़ों का भी निकाह हुआ। हिन्दू समाज के जोड़ों ने गायत्री मंत्रों के साथ सात फेरे लिए वहीं मुस्लिम समाज के 21 जोड़ों का निकाह पढ़ा गया। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह, एसपी सुशील घुले, भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेन्द्र सोलंकी, विधायक सदर देवेन्द्र राजपूत, अमांपुर विधायक देवेन्द्र प्रताप, पटियाली विधायक के अलावा मुख्य विकास अधिकारी, एएसपी डॉ पवित्र मोहन त्रिपाठी, एसडीएम ने सभी वर वधू को आशीष वचन दिये।

यह भी पढ़ें

children’s day 2019 पर Children With Special Ability के मुफ्त इलाज का लिया संकल्प

शादी के दौरान स्कूली छात्राओ ने फिल्मी गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर वैवाहिक कार्यक्रम में समा बांधा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा एक जोड़े पर 51 हजार रूपए खर्च किए जा रहे हैं। गुरूवार को 385 जोड़ों का सामूहिक विवाह किया गया है। जिसमें 21 जोड़े मुस्लिम समाज के शामिल हैं। इस वर्ष मुख्यमंत्री सामूहिक योजना के तहत जिले में 703 जोड़ों का विवाह किया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो