script

शराबी की हरकत ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को दौड़या, धार्मिक स्थल की प्रतिमा तोड़ी

locationकासगंजPublished: Nov 12, 2019 05:50:10 pm

मूर्ति टूटी देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।

शराबी की हरकत ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को दौड़या, धार्मिक स्थल की प्रतिमा तोड़ी

शराबी की हरकत ने पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों को दौड़या, धार्मिक स्थल की प्रतिमा तोड़ी

कासगंज। अमन चैन के शहर कासगंज शहर की फिजा का खराब करने की कोशिश की गई। शरारती और अराजक तत्वों ने धार्मिक स्थल की मूर्ति खंडित कर दी। सुबह मूर्ति टूटी देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया।
यह भी पढ़ें– Yamuna Expressway पर चलती कार में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर

मूर्ति क्षतिग्रस्त करने का मामला कासगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव भैंसोरा का है। बताया जा रहा है कि सोमवार की देर शाम गांव के कुवंरपाल के धार्मिक स्थल के बाहर रखी प्रतिमा को तोड़ दिया गया, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। तमाम लोग एकत्रित होकर आक्रोश व्यक्त करने लगे। सूचना पाकर सदर एसडीएम ललित कुमार, सीओ आईपी सिंह, कोतवाल दिनेश कुमार दुबे ने पहुंच कर लोगों को समझाया और मूर्ति तोड़ने वाले मनोज नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें

31 फर्जी रेलवे टिकट के साथ विजिलेंस टीम ने पकड़ा ‘नटवर लाल’

सीओ आईपी सिंह के मुताबिक आरोपी मनोज ने शराब के नशे में धुत्त होकर प्रतिमा को तोड़ दिया। मनोज गांव में हथठेला लगाता है और वह शांतापुरी कॉलोनी कासगंज का रहने वाला है। मनोज ने अपना जुर्म इकबाल कर लिया है, फिलहाल आरोपी मनोज को जेल भेज दिया गया है।

ट्रेंडिंग वीडियो