कासगंज

पंचम गणेश भगवान मंदिर में हुआ ऐसा चमत्कार कि आप पढ़कर दंग रह जाएंगे

मंदिर पुजारी ने बताया कि प्रतिमा 21 वर्ष में दो फुट से बढ़कर चार फुट की हो गई है। मात्र दर्शन से ही होती हैं सारी मनोकामनाएं पूरी

कासगंजJul 15, 2018 / 08:04 pm

Bhanu Pratap

ganesha

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले की सोरों तीर्थनगरी भगवान वाराह समेत तमाम देवी देवताओं के शरण स्थली मानी जाती है। इस नगरी में एक और चमत्कारी रहस्य देखने को मिला। जहां गणेश भगवान की एक प्रतिमा से पंचम गणेश भगवान के स्वरूप दिखाई देते है। कहा जाता है कि जो इस गणेश प्रतिमा के दर्शन करता है, उसके सारे काम पूरे हो जाते है। रहस्य यह है कि प्रतिमा 21 साल के अंदर दो फुट से बढ़कर चार फुट हो गई है।
यह भी पढ़ें

योगी सरकार से बहुत नाराज हैं यहां के लोग, अर्धनग्न तक हो गए

 

शूकर क्षेत्र का महत्व

आपको बता दें कि सोरों शूकर क्षेत्र में भगवान वाराह ने हिरणाक्ष का वध कर इस हरपदीय कुंड में अपने प्राणों को त्याग दिया था। तभी से इस कुंड में स्नान करने की पंरपरा चल रही है। पहली विशेषता इस कुंड की ये है कि जो अपने पूर्वजों की अस्थियां विसर्जित करता है, उनकी आत्माओं को शांति मिलती है। दूसरी विशेषता जो कुंड में अस्थियां विसर्जित होती है, वह मात्र 72 घंटे में पानी में घुल मिल जाती है। तीसरी विशेषता कुंड में स्नान करने वाला व्यक्ति समस्त पापों से मुक्त हो जाता है। इसे हाड़ गंगा भी कहते हैं। इसी तरह के तमाम रहस्य इस तीर्थ नगरी में छिपे हुए हैं।
यह भी पढ़ें

शनि शिंगणापुर मंदिर का सरकारीकरण करने का विरोध

यह भी पढ़ें

नगर पालिका लिपिक का आरोप, सिंचाईमंत्री ने दी ब्राह्मणों का अस्तित्व खत्म करने की धमकी

 

गणेश प्रतिमा में पांच भगवान

इसी तरह का एक और अद्भुत चमत्कार हो रहा है। गणेश भगवान की प्रतिमा में पांच भगवान दिखाई देते हैं। इसलिए इनका नाम पंचम गणेश भगवान रखा गया है। इस मंदिर के पुजारी सरवन दौनेरिया की मानें तो उन्हें यह प्रतिमा संत ने दो फुट की दी थी, लेकिन अब ये प्रतिमा आकस्मिक बढ़कर चार फुट की हो गई है। जो इस पंचम गणेश भगवान दर्शन करता है, उसके सारी मनोकामनाए पूरी हो जाती है। सरवन ने बताया कि इनकी पूजा करने के लिए लोग देशभर के लोग यहां आते है। 21वर्षों से गणेश चतुर्थी के अवसर पर भंडारा होता है।
यह भी पढ़ें

एक बेटी ने सुसाइड से पहले लिखा तीन पेज में दिल में छुपा दर्द, पढ़कर कांप जाएगी रूह

 
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.