scriptयूपी पुलिस के दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या, जानिए पूरा मामला! | up police daroga commited suicide by shooting from service revolver | Patrika News

यूपी पुलिस के दरोगा ने सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर की आत्महत्या, जानिए पूरा मामला!

locationकासगंजPublished: Aug 26, 2019 11:31:42 am

Submitted by:

suchita mishra

फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

File Photo

File Photo

कासगंज। पटियाली क्षेत्र के दरियावगंज चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक देवी सिंह ने सरकारी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। देवी सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना रविवार शाम की है।
ये है मामला
जानकारी के मुताबिक मूलरूप से मथुरा के राया क्षेत्र के रहने वाले 54 वर्षीय देवी सिंह बीते एक साल से दरियावगंज चौकी पर तैनात थे। वे रविवार देर शाम किसी काम से पटियाली फायर स्टेशन पर गए थे। वहां उन्होंने चौकीदार सत्य प्रकाश से बात की। बातचीत के बाद चौकीदार वहां से कहीं चला गया। इसके बाद ही देवी सिंह ने वहां एक कमरे में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुशील घुले, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ पवित्र त्रिपाठी अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चल सका। पुलिस छानबीन कर रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो