कासगंज

शराब तस्कर के घर में ऐसा तहखाना देख पुलिस अफसरों के होश उड़े, देखें वीडियो

अरुणाचल प्रदेश की 40 लाख की शराब के साथ जहरीला बनाने का सामान मिला

कासगंजMar 18, 2019 / 07:44 pm

धीरेंद्र यादव

UP Police

कासगंज। दूसरे राज्यों से तस्करी कर कासगंज जिले के आसपास क्षेत्रों में बेची जा रही अवैध शराब की एक बड़ी खेप पुलिस के हाथ लगी है। एसपी के निर्देश पर 24 घंटे चलाये गए अभियान में बरामद शराब की कीमत 40 लाख रूपये बताई जा रही है। साथ ही एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर टाटा सूमो गाड़ी भी बरामद कर ली है। इस कार्रवाई से शराब तस्करों में हड़़कंप मचा हुआ है।
एक तस्कर पकड़ा
होली के पर्व और लोकसभा चुनाव में शराब की खपत अधिक होती है। इसी को लेकर कासगंज पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने जिले भर की पुलिस को लगातार शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इस अभियान में सबसे बड़ी सफलता गंजडुंडवारा थाना पुलिस के हाथ लगी। पुलिस ने एक तस्कर चतुर सिंह पुत्र सुरेश सिंह निवासी ग्राम सिकहरा को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से 295 पेटी 5स्टार प्रीमियम अरुणाचल मार्का तथा 455 पउआ अंग्रेजी शराब बरामद की है। कीमत 40 लाख रुपये आंकी जा रही है।
यूरिया बरामद, तहखाना मिला
इसके अलावा पुलिस सूमो विक्टा संख्या यूपी 83एन2188 को जब्त कर लिया है। इस कार में भरकर क्षेत्र में शराब की सप्लाई की जाती थी। शराब तस्करी का मुख्य आरोपी सुरेश फरार हो गया। सुरेश के घर में तहखाना मिला था। जिसमें शराब रखी जाती थी। इसके अलावा मौके से पुलिस ने शराब में डालने के लिए यूरिया भी बरामद हुई है। पुलिस तहखाना देखकर चौंक गई।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.