scriptसाध्वी प्राची ने योगी की पुलिस पर फोड़ा दंगे का ठीकरा | VHP Sadhvi Prachi Attack on Yogi Government UP Police | Patrika News

साध्वी प्राची ने योगी की पुलिस पर फोड़ा दंगे का ठीकरा

locationकासगंजPublished: Jan 27, 2019 03:58:58 pm

साध्वी प्राची ने एक बार फिर योगी की पुलिस के प्रति जहर उगला।

sadhvi prachi

साध्वी प्राची ने योगी की पुलिस पर फोड़ा दंगे का ठीकरा

कासगंज। अपने भड़काऊ बयानों के लिए जानी जाने वाली विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) नेता साध्वी प्राची शनिवार को यूपी के कासगंज जनपद में पहुंची। जहां गणतंत्र दिवस के दौरान उपद्रवियों की गोली का शिकार हुए चंदन गुप्ता के परिजनों से मुलाकात की और चंदन को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान साध्वी प्राची ने एक बार फिर योगी की पुलिस के प्रति जहर उगला।
पुलिस प्रशासन के फूले हाथ पांव
दरअसल वीएचपी नेता साध्वी प्राची शनिवार को कासगंज पुलिस का कड़ा पहरा तोड़ती हुईं पिछली 26 जनवरी पर तिरंगा बाइक रैली के दौरान उपद्रवियों की गोली का शिकार हुए चंदन गुप्ता के घर पर पहुंची। जहां उन्होंने चंदन गुप्ता की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बाद में उन्होंने चंदन की मां संगीता गुप्ता को गले से लगाया और घटना के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने कहाकि हमारे कासगंज आने पर ऐसा मालूम पड़ रहा है, कि जाने कितना बड़ा अपराधी कासगंज में आ गया हो, उधर साध्वी के आने की खबर प्रशासन में फैल गई। चंदन के घर को छावनी में तब्दील कर दिया। उन्होंने 26 जनवरी कासगंज हिंसाकांड का ठीकरा योगी सरकार की पुलिस पर फोड़ते हुए कहाकि जितना इंतजाम पुलिस ने चंदन की मौत के बाद किया है, अगर उतनी कासगंज पुलिस पहले से सजग होती तो देश भक्त चंदन की मौत नहीं होती।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो