scriptकासगंज में में दूसरे दिन भी उपद्रव के बाद इंटरनेट सेवा बंद | Violence in kasganj Internet service closed UP crime news | Patrika News

कासगंज में में दूसरे दिन भी उपद्रव के बाद इंटरनेट सेवा बंद

locationकासगंजPublished: Jan 27, 2018 11:12:06 pm

Submitted by:

Bhanu Pratap

फिलहाल इंटरनेट सेवा पर प्रतिबंध रविवार रात 10 बजे तक लगाया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा।

violence in kasganj

violence in kasganj

कासगंज। गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के विरोध में शुरू हुई हिंसा दूसरे दिन भी जारी रही। नदरई कस्बा में पुलिस चौकी के सामन वाहन फूंके जाने के बाद पुलिस सकते में है। पुलिस नहीं चाहती है कि कासगंज में जो कुछ हो रहा है, वह किसी को पता चले। इसलिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। कासगंज से सटा बदायूं जिला भी प्रभावित है।
जियो की सेवा खासतौर पर बंद कराई

हमारे बदायूं संवाददाता के अनुसार, जियो ने बदायूँ, कासगंज, एटा की अपनी सभी साइट रात 8.40 पर बंद कर दी। जियो से कॉलिंग चल रही है लेकिन नेट काम नहीं कर रहा है। बदायूँ कस्बा और कस्बा ककराला की 31 साइट तथा कासगंज की सभी 137 साइट बंद हुई है।
गणतंत्र दिवस पर तिरंगा यात्रा के दौरान हुआ था बवाल
गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता बाइक पर युवा तिरंगा यात्रा निकाल रहे थे। वे बिलराम गेट से निकल रहे थे कि जयश्रीराम और वंदेमातरम सुनकर कुछ लोग गुस्से में आ गए। देखते ही देखते उपद्रव हो गया। बडडू नगर, नवाब मोहल्ला, नाथूराम मोहल्ले में उपद्रव शुरू हो गया। मथुरा- बरेली हाइवे के शहरी हिस्से के मुख्य रोड बिलराम गेट, कोतवाली के पास तहसील रोड क्षेत्र में दोनों पक्षों ने जमकर पथराव किया। तमाम बाइकें तोड़ दी गईँ। फायरिंग होने लगी। चंदन की मौत हो गई। नौशाद और प्रिंस घायल हुए, जिन्हें जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ भेजा गया। घटना के बाद मौके पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पहुंचे थे, जिन्हें जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। शाम को एक धार्मिक स्थल मे आग लगा दी गई। धार्मि स्थल में रखा सामान दल गया। अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) और पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) अलीगढ़ रेंज संजीव गुप्ता और मंडलायुक्त अलीगढ़ सुभाष चन्द्र शर्मा ने हालात का जायजा लिया। अलीगढ़ रेंज से पुलिस बल बुला लिया गया। कर्फ्यू तो नहीं लगाया गया, लेकिन हालत वैसे ही बना दिए गए हैं। अलीगढ़ रेंज से पुलिस बल बुला लिया गया।


शनिवार को क्या हुआ
शनिवार को मृतक चंदन के अंतिम संस्कार से लौट रहे लोग बेकाबू हो गए। उन्होंने कई गुमटियों और रोडवेज बस में आग लगा दी। बर्तन की दुकान में तोड़फोड़ की पुलिस ने उपद्रवी तत्वों को खदेड़ा। लवकुश नगर में बम मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बम को कब्जे में ले लिया। फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। शनिवार को भारी सुरक्षा के बीच चंदन की शवयात्रा निकाली गई। सांसद राजवीर सिंह समेत हजारों लोगों ने शवयात्रा में भाग लिया। इस दौरान लोग शहीद चंदन अमर रहे के नारे लगाते रहे। शवयात्रा बांकनेर काली नदी स्थित मुक्तिधाम पर पहुंची। जनता में खासा आक्रोश था। उन्होंने सरकार की घोषणा के बिना अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। जब 50 लाख रुपये नकद, नौकरी और शहीद का दर्जा देने का आश्वासन मिल गया, तब अंतिम संस्कार किया गया। शाम को नदरई कस्बे में वाहन फूंक दिए गए। इससे यह संदेश गया कि पुलिस-प्रशासन पूरी तरह फेल हो गया है। इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने इंटरनेट सेवा बंद करा दी। फिलहाल यह प्रतिबंध रविवार रात 10 बजे तक लगाया गया है। पुलिस को उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो