प्रेमी संग नोएडा रहने लगी थी पत्नी
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी सुगड़ सिंह पुत्र सुरजन सिंह की शादी सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव तईपुर की रजनी के साथ हुई थी। शादी के बाद दोनों पति पत्नी दिल्ली में रह रहे थे। इस बीच रजनी के संबन्ध एटा के गांव कलवरिया के रहने वाले एक युवक जयपाल सिंह से हो गए और वो पति को छोड़कर प्रेमी के साथ नोएडा में रहने लगी। सुगड़ सिंह और रजनी के तीन बच्चे हैं। उसने रजनी को बच्चों का हवाला देकर बार बार समझाने की कोशिश की, लेकिन वो प्रेमी को छोड़कर आने के लिए तैयार नहीं थी।

यह भी पढ़ें
पुलिस के रवैये से परेशान बुजुर्ग महिला पहुंची एसएसपी कार्यालय, न्याय की गुहार लगायी…
करवाचौथ पर पत्नी को मनाने गया थाकरवाचौथ के मौके पर पति ने एक बार फिर से पत्नी को समझाने की कोशिश की बात अपने परिजनों से कही। सात अक्तूबर को अपने घर से नोएडा अपनी पत्नी को बुलाने पहुंचा, लेकिन फिर वापस नहीं लौटा। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की तहरीर पुलिस को दी थी। गुरुवार सुबह गांव सुगड़ सिंह का शव गोपालपुर के समीप एक पेड़ पर लटकता मिला। सूचना पर पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें
सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के घर के बाहर फायरिंग, दहशत में आया परिवार, पुलिस से मांगी सुरक्षा, जानिए पूरा मामला!
मानसिक तनाव में उठाया ये कदमघटना के बाद मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर दी है। इस मामले में मृतक के भाई पंजाब सिंह ने बताया कि पत्नी के जाने के बाद उनका भाई टूट चुका था और मानसिक तनाव से गुजर रहा था। इसी तनाव के चलते उसने अपनी जान दे दी। फिलहाल पुलिस ने मृतक का शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच कर रही है।