script

BIG NEWS 24 घंटे के अंदर कासगंज में दूसरी डकैती, दो महिलाओं समेत तीन की हत्या

locationकासगंजPublished: May 11, 2018 06:22:21 pm

सूचना पर पहुंचे सीओ को आक्रोशित भीड़ ने घेर लिया औऱ उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया।

Robbery
कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में बेखौफ डकैत वारदात दर वारदात को अंजाम दे रहे हैं। 24 घंटों में दो डकैती की वारदात से कासगंज थर्रा गया है। डकैतों ने दो महिला समेत तीन लोगों की पीट पीट कर हत्या कर दी जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिससे पूरे कासगंज जिले में दहशत का माहौल है। इससे पहले एक व्यक्ति की हत्या की हो चुकी है और पांच घायल हुए थे।

24 घंटे के अंदर ही कासगंज में दूसरी डकैती
24 घंटे के अंदर ही कासगंज में दूसरी डकैती की वारदात हुई है। इस बार डकैती की वारदात सहावर थाना कस्बे के रेलवे रोड के सामने नबी नगर में घटित हुई। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की तड़के तीन बजे के बाद डकैत बलवंत सिंह के मकान में घुस गए। सरिया और चाकू से प्रहार कर परिवार के रामदास के अलावा वृद्धा चम्पादेवी और माया देवी की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि राजकुमार, अजय, आरती गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पुलिस द्वारा उपचार के लिए भर्ती कराया गया। वरदात के बाद आक्रोशित भीड़ के साथ परिजनों ने तीनों शवों को मुख्य चैराहे पर रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ को आक्रोशित भीड़ ने घेर लिया औऱ उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। जिससे सीओ की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। बेकाबू भीड़ ने एक निजी चैनल के एक पत्रकार की पिटाई कर दी अन्य मीडियोंकर्मियों की आईडी तोड़कर पथराव कर दिया। शव रखकर मांग कर रही महिला राजकुमारी ने बताया कि सुबह उसका बेटा गया तो तीनों लहुलूहान अवस्था में पड़े मिले थे। डकैतों को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाये। बदमाश उसके घर में रखी नकदी जेवरात लेकर फरार हो गये।

आला अधिकारियों ने डाला डेरा

पुलिस ने हंगामें के बाद भीड़ को हलका बल प्रयोग कर दौड़ दिया और हवाई फायरिंग और आंसू गैस के गोले दागते हुए शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सहावर थानाध्यक्ष रविन्द्र बहादुर सिंह ने मृतक रामदास की पत्नी की हेलमेंट से पिटाई कर दी जिससे महिला का सिर फूट गया। उधर घटना वर्कआउट करने को लेकर एडीजी अजय आनंद, आईजी संजीव गुप्ता ने भी कासगंज डीएम, एसपी के साथ घटना स्थल को दौरा किया। जहां उन्होंने कस्बे में तनाव की स्थिति को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया है। खुलासे के लिए एसटीएफ को भी लगाया गया है। सुराग रसी करने वाले इंस्पेक्टरों की छह टीम गठित कर दी गई हैं। ये टीम खुलासा न होने तक यहीं रुकेंगी।

ट्रेंडिंग वीडियो