scriptकुख्यात बदमाशों पर घोषित होगा इनाम | Submitted a list of rogues | Patrika News

कुख्यात बदमाशों पर घोषित होगा इनाम

locationकटिहारPublished: Jun 14, 2015 09:53:00 am

क्षेत्र में अपराध का पर्याय बन चुके कुख्यात बदमाशों की सूची पुलिस ने बनाई है। 

bihar police

bihar police

कटिहार। क्षेत्र में अपराध का पर्याय बन चुके कुख्यात बदमाशों की सूची पुलिस ने बनाई है। इन सभी पर इनाम घोषित करने के लिए पुलिस मुख्यालय भेज दिया गया है।

एसपी क्षत्रनील सिंह ने बताया कि इन सभी अपराधियों को फरार घोषित करते हुए कोर्ट में आरोप पत्र भी दाखिल किया है। 

मुख्यालय से मंजूरी के बाद इन्हें इनामी घोषित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बरारी थाना क्षेत्र के काढ़ागोला के धनंजय यादव के खिलाफ बरारी थाने में चार, मनसाही व प्राणपुर थाने में एक-एक केस दर्ज है। वह 1997 से फरार चल रहा है। 

सेमापुर ओपी क्षेत्र के दुर्गापुर के अनवर मियां के खिलाफ सेमापुर ओपी में दो केस दर्ज हैं। इनके अलावा कई और बदमाश हैं, जिनके नामों पर इनाम घोषित किया जा रहा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो