सारे हथकंडे फेल हो गए
नगर थाना क्षेत्र के सकरी गावं में यह रोंगटे खड़ी कर देने वाली वारदात हुई। कमरे में कई दिनों तक पति के शव रखने के बाद महिला ने पुलिस को धोखा देने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाए, लेकिन पुलिस के सामने न केवल उसकी बल्कि उसके आशिक चचेरे देवर अन्य लोगों की एक नहीं चली। पुलिस ने सबका पर्दाफाश करते हुए गिरफ्तार कर लिया।
बदबू आने पर पुलिस ने लाश जब्त की
घर में लाश सडऩे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक विनोद कुमार के सड़े-गले शव को कब्जे में लेकर पोस्टामार्टम कराया। मृतक की गायित्री देवी ने नगर थाना पुलिस में मामला दर्ज कराया। विनोद की मौत के मामले में उसकी पत्नी शिवानी सिन्हा संदिग्ध बयान देती रही। पुलिस के पहुंचने ने शिवानी ने पति की मौत का दुख मनाते हुए विलाप किया। पुलिस ने उसके मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। इसका बाद जिन लोगों से शिवानी ने संपर्क किया, सबको पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान शिवानी ने अपने पति की हत्या की बात स्वीकार कर ली।
देवर से थे अवैध संबंध
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि शिवानी के अवैध संबंध अपने चचेरे देवर से हैं। वह असम राइफल में कार्यरत है। मृतक की बहन गायित्री ने आरोप लगाया कि उसके विनोद ने बताया था कि उसके और शिवानी के संबंध अच्छे नहीं हैं। उसने शिवानी के अवैध संबंधों और सम्पत्ति हड़पने की साजिश रचने की बात भी अपनी बहन से कही थी। मृतक ने अपनी बहन से शिवानी द्वारा उसकी हत्या कराए जाने की आशंका भी व्यक्त की थी। पुलिस ने इस मामले में शिवानी, उसके देवर सावन कुमार और चाचा ससुर रामदीप को गिरफ्तार कर लिया।
कोर्ट में दे रखा था आवेदन
पूछताछ के दौरान पुलिस ने एक हैरतंगेज और आरोपी शिवानी के शातिराना अंदाज का खुलासा भी किया। शिवानी ने करीब एक सप्ताह पहले ही सिविल कोर्ट में अपने द्वारा आत्महत्या किए जाने की संभावना को लेकर आवेदन भी दिया था। पुलिस ने यह आवेदन भी प्राप्त कर लिया। यह सब ढोंग इसलिए किया गया ताकि विनोद कुमार की हत्या को आत्महत्या का रूप दिया जा सके। यह साबित किया जा सके कि उसने कोर्ट में पहले ही विनोद कुमार के आत्महत्या की बात लिख कर दे रखी थी, किन्तु पुलिस ने उसकी तमाम चालाकियों को बेनकाब कर दिया।