scriptमहर्षि महेश योगी आश्रम के छात्र ने की ऐसी हरकत, पेड़ से बांधकर हुई पिटाई | A student of Maharishi Mahesh Yogi Ashram has been subjected to such a | Patrika News

महर्षि महेश योगी आश्रम के छात्र ने की ऐसी हरकत, पेड़ से बांधकर हुई पिटाई

locationकटनीPublished: May 22, 2019 08:39:23 pm

Submitted by:

sudhir shrivas

जानिए क्या है मामला

महर्षि महेश योगी आश्रम के छात्र ने की ऐसी हरकत, पेड़ से बांधकर हुई पिटाई

boy

ढीमरखेड़ा। महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हर दिन सामने आती हैं। कई बार महिलाएं इसकी शिकायत करती हैं और कई बार वे लोक-लाज के कारण शिकायत भी नहीं करतीं। पर यहां एक ऐसा मामला आया है, जिसमें लोगों ने शिकायत करने की जरूरत ही नहीं समझी। लोगों ने उसे खुद ही सबक सिखाया।
ईंट-भ_ा में काम करने वाली महिलाओं के साथ एक युवक छेडख़ानी कर रहा था। उसकी अश्लील हरकत की जानकारी मिलने पर गुस्साए ग्रामीणों ने पकडकऱ पहले एक पेड़ से बांध दिया और फिर जमकर धुनाई की। उसके बाद जाकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। पूछताछ के दौरान पता चला कि युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया।
जानकारी के अनुसार ग्राम बनहरी में बुधवार दोपहर 3 बजे के लगभग कुछ मजदूर महिला ईंट भ_ा में काम कर रही थीं। इस बीच ग्राम करौंदी स्थित महर्षि महेश योगी आश्रम में पढ़ाई करने वाला छात्र काम कर रहीं महिलाओं के पास पहुंचा और अश्लील हरकत की। महिलाओं की सूचना पर आधा दर्जन से अधिक ग्रामीण मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ कर पेड़ में बांध दिया और धुनाई की।
सूचना पर पहुंची उमरियापान पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से युवक को छुड़ाया और जानकारी जुटाई। इस दौरान पता चला की युवक मानसिक तौर पर विक्षिप्त है। इधर, मानसिक रूप से विक्षिप्त होने के बारे में पता चलने पर ग्रामीणों ने भी कार्रवाई नहीं करने की बात कही।

इनका कहना है- आश्रम में पढ़ाई कर रहे छात्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। शिकायत प्राप्त होने पर युवक को आश्रम से निकाल दिया गया है। -मुकेश सक्सेना, सह प्रभारी महर्षि महेश योगी आश्रम, उमरियापान

ट्रेंडिंग वीडियो