1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपकी सरकार आपके द्वार: सभी अधिकारियों को लेकर बस से गांव पहुंच गए कलेक्टर, ग्रामीण भी रह गए दंग, देखें वीडियो

- 'आपकी सरकार आपके द्वार' अभियान में आज जिला प्रशासन के अधिकारी ग्राम पड़रिया पहुंचे हैं, यहां ग्रामीणों से सीधे रूबरू होकर सरकारी योजनाओं की क्रियान्वयन का जमीनी हकीकत जान रहे हैं। कलेक्टर एसबी सिंह, एसडीएम कटनी बलवीर रमन, वन विभाग के डीएफओ आरके राय सहित महिला एवं बाल विकास विभाग, पीएचई, जल संसाधन, पीडब्ल्यूडी व वन विभाग के अधिकारी कलेक्टर के साथ पड़रिया गांव पहुंचे। - कलेक्टर ग्रामीणों से मिलकर उनका हालचाल ले रहे हैं। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला से कलेक्टर ने आंगनबाड़ी में बच्चों को मिल रही पोषण आहार और खिलौनों के बारे में जानकारी ली तो एक दूसरी बुजुर्ग महिला ने बताया कि राशन कार्ड तो है पर अनाज नहीं मिल रहा। कलेक्टर के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी हैं। - जिला प्रशासन के अधिकारी गांव में रहकर ग्रामीणों से मिलेंगे, योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कटनी

•

image

Balmeek Pandey

•

Updated: 7 Aug 2019, 12:45 PM IST

Collector inspected village by bus

Collector inspected village by bus

कटनी. 'आपकी सरकार आपके द्वार' Aapki sarkar aapke dwar अभियान में आज जिला प्रशासन के अधिकारी ग्राम पड़रिया पहुंचे हैं, यहां ग्रामीणों से सीधे रूबरू होकर सरकारी योजनाओं की क्रियान्वयन का जमीनी हकीकत जान रहे हैं। कलेक्टर एसबी सिंह, collector एसडीएम कटनी बलवीर रमन, वन विभाग के डीएफओ आरके राय सहित महिला एवं बाल विकास विभाग, पीएचई, जल संसाधन, पीडब्ल्यूडी व वन विभाग के अधिकारी कलेक्टर के साथ पड़रिया गांव पहुंचे। कलेक्टर ग्रामीणों से मिलकर उनका हालचाल ले रहे हैं। इस दौरान एक बुजुर्ग महिला से कलेक्टर ने आंगनबाड़ी में बच्चों को मिल रही पोषण आहार और खिलौनों के बारे में जानकारी ली तो एक दूसरी बुजुर्ग महिला ने बताया कि राशन कार्ड तो है पर अनाज नहीं मिल रहा। कलेक्टर के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि भी हैं। जिला प्रशासन के अधिकारी गांव में रहकर ग्रामीणों से मिलेंगे, योजनाओं की जमीनी हकीकत का जायजा लेंगे। इसके बाद दोपहर में कटनी जनपद मुख्यालय में आयोजित शिविर में शामिल होकर जनपद के दूसरे ग्राम पंचायतों से पहुंचे ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करेंगे। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष मिथलेश जैन, गुमान सिंह आदि भी मौजूद रहे।

Railway: प्रिंसिपल चीफ इंजीनियर का निजामुद्दीन-सिंगरौली सुपरफास्ट में नहीं अटैच हो पाया आरए, बगैर निरीक्षण के लौटे

देखी व्यवस्थाएं
आपकी सरकार आपके द्वार के तहत ग्राम पंडरिया में कलेक्टर पूरे गांव की गलियों-गलियों पैदल घूमे। कलेक्टर शशि भूषण सिंह और जिले के विभाग प्रमुख अधिकारी भी साथ में मौजूद रहे। लोगो से समस्याएं पूछी। निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश। इसके बाद स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, उप स्वास्थ्य केंद्र, ग्राम पंचायत, सामुदायिक भवन का भी निरीक्षण किया।

मुबई में भारी बारिश: कटनी आकर वापस हुई महानगरी एक्सप्रेस, मझधार में फंसे यात्री, ये नौ ट्रेनें भी कर दी गई रद्द, देखें वीडियो

ग्रामीण रह गए दंग
जब गांव की सड़कों पर कलेक्टर सहित अन्य अधिकारियों को घूमते पाया और हालचाल पूछते हुए गांव की समस्या के बारे में जाना तो ग्रामीण दंग रह गए। ग्रामीणों ने कहा कि शायद अब गांवों की कुछ समस्याएं कम हो जाएं। गांव में बिजली, पानी, सड़क, प्रसाधन, पीएम आवास, राशन कार्ड, जमीनी विवाद सहित अन्य समस्याएं भी ग्रामीणों ने सुनाईं।

Railway: ट्रैक मेंटेनर, हेल्पर, पोर्टर की होगी पोस्टिंग, काम होगा आसान, इस रेल मंडल में हो रही पहल

ये अधिकारी रहे मौजूद
आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी विभागीय अधिकारी शामिल रहे। इस दौरान जिला पंचायत अतिरिक्त सीइओ गौरव पुष्प, एडीएम बलवीर रमन, आदिम जाति कल्याण विभाग की अधिकारी सरिता नायक, एसएलआर मायाराम कोल, जिला उद्यानिकी अधिकारी वीरेंद्र सिंह, एनआरएल जिला प्रबंधक शबाना बेगम, एसएलआर मायाराम कोल, जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी वनश्री कुर्रेती सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।