scriptएसडीएम को आश्रृय गृह में संदिग्ध नजर आया मामला, अब ये महिला अधिकारी करेंगी पड़ताल | Additional Collector will investigate | Patrika News

एसडीएम को आश्रृय गृह में संदिग्ध नजर आया मामला, अब ये महिला अधिकारी करेंगी पड़ताल

locationकटनीPublished: Aug 18, 2018 11:19:53 am

Submitted by:

dharmendra pandey

ग्राम हिरवारा स्थित लिटिल स्टार फाउंडेशन से भागी लड़कियों का मामला
 

Married hostage rape in Bhilwara

Married hostage rape in Bhilwara

कटनी. एसडीएम धर्मेंद्र मिश्रा की रिपोर्ट के बाद कलेक्टर केवीएस चौधरी ने ग्राम हिरवारा स्थित लिटिल स्टार फाउंडेशन की उच्चस्तरीय जांच की जिम्मेदारी अपर कलेक्टर आर उमा माहेश्वरी को दी है। अब अपर कलेक्टर माहेश्वरी आश्रृय से लड़कियां किसकी वजह से भागी इसका पता लगाएंगी।
उल्लेखनीय है कि ग्राम हिरवारा स्थित लिटिल स्टार फाउंडेशन से 4 अगस्त की रात दो लड़कियां भाग गई थी। इनमें से एक लड़की गर्भवती भी थी। इधर, लड़कियों के भाग जाने के मामले में कलेक्टर चौधरी ने जांच समिति गठित कर एसडीएम मिश्रा को जिम्मेदारी दी थी। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम मिश्रा ने आश्रृय गृह पहुंचकर बारीकी से जांच की। इसमें व्यापक स्तर पर कई कमियां मिली। मामला संदिग्ध नजर आने पर उन्होंने कलेक्टर को उच्चस्तरीय टीम गठित कर जांच कराए जाने का प्रतिवेदन भेजा। रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने एडीएम को जांच सौंपी।

कई दिन से लड़कियां मोबाइल पर कर रहीं थी बात, नहीं लगी भनक
आश्रृय गृह में निवासरत लड़कियों के लिए मोबाइल रखना प्रतिबंधित है। उसके बाद भी दोनों लड़कियां भागने से पहले कई दिनों तक मोबाइल पर बात करतीं रहीं और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। हालांकि मामले का खुलासा होने के बाद जिस मोबाइल फोन से लड़कियां बात करती थी। उसको जब्त कर लिया है।

कॉल डिटेल पर आकर टिकी पुलिस की निगाहें
आश्रृय गृह से दोनों लड़कियों को भागे हुए 13 दिन का समय बीत गया है और पुलिस लड़कियों का पता नहीं लगा पाई है। पुलिस की जांच अब कॉल डिटेल पर आकर रुक गई है। मामले की जांच कर रहीं एनकेजे थाना की सब इंस्पेक्टर कविता साहनी ने बताया कि लड़कियां कहा बात करती थी, इसकी रिपोर्ट निकलवाई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही छानबीन शुरू की जाएगी।

इनका कहना है
एसडीएम ने उच्चस्तरीय जांच कराए जाने का प्रतिवेदन दिया है। उनकी रिपोर्ट के आधार पर आश्रृय गृह की उच्चस्तरीय जांच की जिम्मेदारी एडीएम को दी गई है। उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
केवीएस चौधरी, कलेक्टर।
………………………

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो