scriptयहां महिलाएं बनेंगी लखपति, हो रही यह पहल | Additional Director of Inspection | Patrika News

यहां महिलाएं बनेंगी लखपति, हो रही यह पहल

locationकटनीPublished: Jan 15, 2021 08:54:35 pm

Submitted by:

balmeek pandey

स्व सहायता समूह की महिलाएं बनें आर्थिक सशक्त, महिला सशक्तिकरण पर करें काम जनपद सीईओ ले प्रति माह बैठक, विकास कार्यों की टटोली नब्ज, अतिरिक्त संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने किया बहोरीबंद जनपद की ग्राम पंचायतों का निरीक्षण

यहां महिलाएं बनेंगी लखपति, हो रही यह पहल

यहां महिलाएं बनेंगी लखपति, हो रही यह पहल

कटनी। स्व सहायता समूह की महिलाओं को लखपति बनाना है। इसके लिए आय के साधन बढ़ाएं। स्व सहायता समूह की महिलाएं महिला सशक्तिकरण की दिशा में कारगर साबित हो रही हैं। इसके लिए कार्ययोजना बनाएं। उक्त निर्देश अतिरिक्त संचालक पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग केके श्रीवास्तव ने स्लीमनाबाद में स्व सहायता समूह की महिलाओं की बैठक में कहीं। वर्तमान समय में आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत महिलाओं के आय के साधन बढ़ाए जा सकते हैं। स्व सहायता समूह की महिलाओं को प्रेरित करने सदैव एनआरएलएम बैठक लें। प्रतिमाह सीईओ जनपद बहोरीबंद माह में एक बार स्वयं सहायता समूह की बैठक लें। महिलाओं को जैविक खेती की ओर भी रुझान बढ़ाएं जिससे महिलाएं हर क्षेत्र में परिपक्व हो सकें। इसके बाद अतिरिक्त संचालक स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की ओर उनसे जानकारी ली। प्रत्येक महिला माह में 10 हजार की आमदनी कर सके इसके लिए योजना बनाकर कार्य करने की बात अतिरिक्त संचालक से कही। जनपद सीइओ ने कहा कि इसके लिए लखपति क्लब गठित कर कार्ययोजना पर कार्य किया जाएगा।

उपयंत्रियों की ली बैठक
अतिरिक्त संचालक ने निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद, तेवरी व पड़वार का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत तेवरी में स्वयं सहायता समूह के द्वारा खोले गए पॉपकॉर्न व मसाला उद्योग को देखा व महिलाओं से रूबरू हुए। इसके बाद ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद में सीसी रोड, पीएम आवास योजना के तहत बने आवासों को देखा। ग्राम पंचायत स्लीमनाबाद में बहोरीबंद जनपद के सभी उपयंत्रियों की बैठक ली, जिसमे मनरेगा योजना के तहत पूछे गए सवालों का जवाब न मिलने पर अतिरिक्त संचालक ने नाराजगी जाहिर की।

गौशाला का किया निरीक्षण
ग्राम पड़वार में बनी गौ शाला का निरीक्षण किया। यहां समूह की महिलाओं से चर्चा की। पानी स्तर की कमी व भूसा अनुपलब्ध की जानकारी दी गई। संचालक ने भूसे व पानी की उपलब्धता को लेकर निर्देश दिए। महिलाओं को अतिरिक्त आय के साधन उपलब्ध कराने निर्देशित किया। इस दौरान जनपद सीईओ बहोरीबंद मीना कश्यप, जिला प्रबंधक एनआरएलएम शबाना बेगम, विकासखण्ड प्रबंधक अजय पांडेय, सहायक यंत्री एसके पांडेय, बीपीओ विनोद तिवारी, बीसी अभिषेक भार्गव आदि मौजूद रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो