कटनी

state employees ने MP government के खिलाफ खोला मोर्चा, लगाया ये आरोप…

-कोरोना काल में बढ़ी महंगाई के बीच state employees भारी संकट में-MP government से की ये मांग

कटनीJun 24, 2021 / 03:18 pm

Ajay Chaturvedi

Madhya Pradesh officer-employee united front

कटनी. state employees ने MP government के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कर्मचारी राज्य सरकार को अपनी तंगहाली के लिए जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। उनका कहना है कि कोरोना और लॉकडाउन के दौरान बढ़ी महंगाई में घर खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। ऊपर से सरकार ने पिछले दो साल से वेतन वृद्धि पर भी रोक लगा रखी जिससे हालात और भी बदतर हो रहे हैं।
मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संघ की कटनी इकाई के प्रवक्ता मार्तंड सिंह राजपूत ने बताया कि कोरोना महामारी की आड़ में प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों को जुलाई 2020 में मिलने वाली वार्षिक वेतन वृद्धि रोक दी थी। इसे रुके हुए लगभग एक वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। शासन स्तर से लंबित वेतन वृद्धि पर निर्णय न लेने से कर्मचारी बेहद परेशान हैं।
कर्मचारियों का कहना है कि वर्तमान में मंहगाई आसमान छू रही है। इसके विपरीत प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के वेतन में लगभग दो वर्षों से कोई भी वृद्धि नहीं हुई है। इसका खामियाजा कर्मचारियों के साथ-साथ उनके आश्रित परिवार जनों को भुगतना पड़ रहा है। राज्य के गठन के बाद संभवतः यह पहला अवसर है कि राज्य कर्मचारियों की वेतन वृद्धि पूरी तरह से एकमुश्त रोक दी गई है। कोरोना काल के पहले भी देश के साथ-साथ प्रदेश में अनेक अनेक आपदाएं और विपदाएं आती रही हैं लेकिन कर्मचारियों को ऐसा संकट कभी नहीं झेलना पड़ा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.