कटनीPublished: Mar 19, 2019 09:49:26 pm
dharmendra pandey
विजयराघवगढ़ के कारीतलाई गांव में हुई वारदात, घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल में भर्ती
Anxious attack by Ax on the stationed Rakshak in NKJ police station
कटनी. एनकेजे थाना में पदस्थ आरक्षक धर्मेद्र यादव पर विजयराघवगढ़ के कारीतलाई गांव में दो लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए आरक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। विजयराघवगढ़ थाने से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक यादव किसी काम से सतना गए थे। उनका परिवार कैमोर में रहता है। मंगलवार को लौटते वक्त वे परिवार से मिलने जा रहे थे। इस बीच वे कारीतलाई पहुंचे। यहां पर प्यारेलाल तिवारी नामक व्यक्ति व उसके बेटे ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, आरक्षक पर हुए हमले को लेकर पुलिस द्वारा कहा जा रहा कि रास्ते में विवाद होता देख आरक्षक मामले को सुलझाने गया था। इस बीच पिता-पुत्र ने जानलेवा हमला कर दिया। दूसरी ओर इस बात की चर्चा रही कि जब आरक्षक का परिवार कैमोर में रहता है तो वह 8 से 10 किमी. दूर कारीतलाई क्यों गया था। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
……………………