scriptराजस्थान में अपने लाल के साथ अब मम्मी-पापा भी खेलों में मचाएंगे धमाल | Parents will also participate with child in sports | Patrika News

राजस्थान में अपने लाल के साथ अब मम्मी-पापा भी खेलों में मचाएंगे धमाल

locationबांसवाड़ाPublished: Aug 12, 2016 05:32:00 pm

Submitted by:

Ashish vajpayee

आदेश : शिक्षा विभाग ने जारी किए राज्यस्तरीय आदेश, प्रदेश के 56881 विद्यालयों में होगी गतिविधि, जिन्में बच्चों के साथ माता-पिता को भी लेना होगा हिस्सा

Parents will also participate with child in sports

Parents will also participate with child in sports

आम तौर पर घर में लाड़ले की मान मनुहार को लेकर खेल-खिलौनों में कुछदेर के लिए मशगुल होने वाले माता-पिता अब राजकीय विद्यालयों में भी खेलों में हाथ आजमाएंगे।

बकायदा अभिभावक अपने बच्चों के साथ विभिन्न खेलकूद गतिविधियों में भागीदारी निभाने के साथ ही जोर के लिए दम लगाएंगे।इसके लिए राजस्थान प्रारंभिक शिक्षा परिषद ने बाल समारोह की गतिविधि तय की हैं।
जिसके तहत प्रदेश के 56881 राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 11 नवंबर को समारोह होगा। साथ ही अभिभावकों एवं बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं होगी। प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने पर पुरस्कार भी दिए जाएंगे। गतिविधि के लिए कुल बजट 150 लाख हैं।
यह होंगी प्रतियोगिताएं

बाल समारोह की गतिविधि की मंशा समुदाय को विद्यालय से जोडऩा है। समारोह के दौरान प्रतियोगिता साहित्यिक-सांस्कृतिक व खेलकूद से संबंधित होंगी।इसमें वाद-विवाद, आशुभाषण, निबंध, प्रश्रोत्तरी, हिन्दी-अंग्रेजी अन्त्याक्षरी, खो-खो, कबड्डी, चम्मच दौड़, 100 मीटर दौड़, रुमाल झपट्टा, गायन, नृत्य, ड्रामा सहित अन्य खेलकूद गतिविधियां होगी।
स्थानीय स्तर पर प्रचलित खेलों को भी प्रतियोगिता में शामिल किया जा सकेगा। प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कृत भी किया जाएगा। समारोह में बालक-बालिकाओं के नामांकन, ठहराव व शैक्षिक मसलों पर भी मंथन कर सुझाव लिए जाएंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो