कटनी

जिलेभर 8 कॉलेजों में बदले जाएंगे जनभागीदारी अध्यक्ष, अब नए सिरे से गठित होगी समिति, जानिए क्यों

अपर सचिव उच्च शिक्षा विभाग से निर्देश जारी होते ही शासकीय कॉलेज में भंग हुई जनभागीदारी समिति, निरस्त हुई अध्यक्षों की नियुक्ति

कटनीDec 21, 2018 / 12:13 pm

dharmendra pandey

engineering college

कटनी. जिलेभर के 8 सरकारी कॉलेजों में बनीं जनभागीदारी समिति भंग हो गई है। प्रदेश की नई सरकार अब इन कॉलेजों में नए सिरे से समिति का गठन कर अध्यक्ष नियुुक्त करेगी। गुरुवार को कॉलेजों में गठित जनभागीदारी समिति को भंग करने व मनोनीत किए गए अध्यक्ष, सदस्यों की नियुक्तियों को समाप्त करने अपर सचिव उच्च शिक्षा विभाग ने समस्त कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश भी जारी कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार सरकारी कॉलेजों के विकास में कोई रुकावट न आए, इसके लिए कॉलेजों में जनभागीदारी समिति का गठन किया गया। सरकार की मंशानुरूप काम होता रहे इसके लिए सत्ताधारी दल द्वारा अध्यक्ष पद पर समर्थकों की नियुक्ति कर दी जाती है। इसके अलावा समिति में सांसद व विधायक प्रतिनिधियों सहित समाजसेवी व गणमान्य नागरिकों को समिति में सदस्य के तौर पर शामिल किया जाता है। जिलेभर के 8 सरकारी कॉलेजों में भाजपा से जुड़े हुए लोग अध्यक्ष मनोनीत थे। वर्तमान समय में अब प्रदेश में भाजपा की सरकार बदल चुकी है। उल्लेखनीय है कि जिलेभर में 10 सरकारी कॉलेज संचालित है। इसमें से बड़वारा व बहोरीबंद कॉलेज में जनभागीदारी समिति का गठन ही नही हो पाया था।

इन कॉलेजों के अध्यक्ष बदले जाएंगे
कॉलेज जनभागीदारी अध्यक्ष
शासकीय तिलक कॉलेज सुभद्रा सोनी
शासकीय गल्र्स कॉलेज विधायक संदीप जायसवाल।
शासकीय स्लीमनाबाद कॉलेज विकास पांडे
शासकीय विजयराघवगढ़ कॉलेज प्रमोद मिश्रा
शासकीय कॉलेज बरही रामभजन ताम्रकार
शासकीय कॉलेज उमरियापान राजेश ब्यौहार
शासकीय कॉलेज सिलौंड़ी प्रगति राय
शासकीय कॉलेज ढीमरखेड़ा पूजा देवी सिंह

इनका कहना
शासकीय कॉलेजों में गठित जनभागीदारी समिति को भंग करने के निर्देश अपर सचिव उच्च शिक्षा विभाग से मिले है। निर्देश मिलने के तत्काल बाद ही समिति को भंग कर दिया गया है। मनोनीत किए गए अध्यक्ष व सदस्यों की नियुक्ति भी निरस्त हो चुकी है।
डॉ. सुधीर खरे, प्राचार्य, अग्रणी तिलक कॉलेज।

Home / Katni / जिलेभर 8 कॉलेजों में बदले जाएंगे जनभागीदारी अध्यक्ष, अब नए सिरे से गठित होगी समिति, जानिए क्यों

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.