scriptड्यूटी पर ‘कसौटीÓ लाने बने एप से हाजिरी लगाने उत्सुक नहीं अधिकारी-कर्मचारी | Appreciate attending to the app | Patrika News

ड्यूटी पर ‘कसौटीÓ लाने बने एप से हाजिरी लगाने उत्सुक नहीं अधिकारी-कर्मचारी

locationकटनीPublished: Dec 01, 2018 11:54:25 am

Submitted by:

dharmendra pandey

लोक सेवक एप की नहीं हो रहीं मॉनिटरिंग, कई अधिकारियों-कर्मचारियों आईडी भी नहीं हुई जनरेट
 

Collector's office

Collector’s office

कटनी. अधिकारियों-कर्मचारियों की ड्यूटी पर कसौटी लाने बना लोक सेवक एप बीते कुछ माह से कारगार साबित नहीं हो पा रहा है। कई अधिकारी-कर्मचारी ऐसे हैं जो हाजिरी ही नही लगा रहे है। मॉनिटरिंग नहीं होने के कारण अधिकारी-कर्मचारी में कार्रवाई का डर भी समाप्त हो गया है।
उल्लेखनीय है कि जिले में कई अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा अप-डाउन किया जाता था। जिसके चलते समय पर दफ्तर नहीं पहुचने की शिकायतें आ रही थी। शासकीय काम भी प्रभावित हो रहे थे। अधिकारियों-कर्मचारियों की इस कार्यप्रणाली को कसौटी पर लाने के लिए जिले के पूर्व कलेक्टर विशेष गढ़पाले द्वारा 15 फरवरी 2017 को लोक सेवक एप बनवाया गया। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की आईडी बनवाई गई। इसके बाद इसी एप के माध्यम से सभी को उपस्थिति दर्ज करानी थी। एप से हाजिरी लगाने में लापरवाही बरतने वाले पर वेतनवृद्धि रोकने सहित अन्य प्रकार की कार्रवाई की जाती थी। इससे सभी लोकसेवकों में कार्रवाई का डर बना रहता है। दूसरी तरफ जिला प्रशासन की पहल पर प्रदेश सरकार द्वारा लोक सेवक एप को स्टेट स्तर पर अवार्ड दिया गया था। इधर, बीते कुछ माह से लोक सेवक की समीक्षा हीं नही हुई। जिस वजह से
अधिकांश अधिकारी-कर्मचारी हाजिरी लगाने से बच रहे है। कुछ समय पर लगा रहीं नहीं रहे हैं।
13 हजार से अधिक की बनीं आइडी, साढ़े 9 हजार लगा रहे हाजिरी
जिलेभर में 13 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी विभिन्न विभागों में कार्यरत है। लोक सेवक एप से हाजिरी लगाने के लिए सभी की आईडी भी बनी हुई है। इसमें सिर्फ साढ़े 9 हजार अधिकारी-कर्मचारी ही हाजिरी लगा रहे है। शुक्रवार की बात करें तो 13 हजार में सिर्फ 9 हजार 700 अधिकारी-कर्मचारी ने हाजिरी लगाई है।

कुछ की आइडी भी नही हुई जनरेट
जिले में पदस्थ रहे कुछ अधिकारियों की आइडी भी जनरेट नहीं हुई है। जबकि इनको कार्य करते हुए कई माह का समय बीत गया है। आइडी जनरेट नहीं होने से उनकी उपस्थिति भी लोक सेवक एप में दर्ज नहीं हो रही है। इसके अलावा एप के माध्यम से हाजिरी लगाने में जो विभाग सबसे अधिक लापरवाही बरत रहे हैं उसमें नगर निगम कटनी, नगर परिषद विजयराघवगढ़, कैमोर, बरही शामिल है।

इन्होंने नहीं लगाई हाजिरी
-एके राठौर, उप संचालक कृषि।
-दीपमाला तिवारी, उप संचालक खनिज
-देवकीनंदन ठाकुर, एसडीएम।
-दिनेश विश्वकर्मा, प्रबंधक लोक सेवा केंद्र।
-धर्मेंद्र मिश्रा, एसडीएम।
-अभय मिश्रा, शहरी अभिकरण अधिकारी।

इनका कहना है
लोक सेवक एप से सभी अधिकारी-कर्मचारी हाजिरी लगा रहे हैं। समय पर समीक्षा भी की जाती है। हाजिरी कौन लगा रहा और कौन नहीं लगा रहा, इसकी निगरानी विभागों के प्रमुखों को करनी है।
सौरभ नामदेव, इ-गर्वंनेस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो