scriptपारिवारिक विवाद पर चली कुल्हाड़ी | Ax on family dispute | Patrika News

पारिवारिक विवाद पर चली कुल्हाड़ी

locationकटनीPublished: May 26, 2020 10:22:09 am

बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम पौनिया हरदुहरी की घटना, पांच लोग हुए घायल.

कटनी. बड़वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पौनिया हरदुहरी में दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया है। गुस्साये एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के 5 लोगों पर कुल्हाड़ी, डंडा से जानलेवा हमला कर दिया। इसमें गंभीर चोट आई है। घायलों को बड़वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार अनोज सिंह राठौर (39), अशोक सिंह (42), दीपक सिंह (18), प्रेम बाई (65), वेदवती (38) पर किशोरी सिंह राठौर, शंकर सिंह राठौर, राघवेंद्र सिंह अयोध्या आदि ने हमला किया है। पारिवारिक विवाद के चलते यह हमला किया है।
पांचों लोगों को गंभीर चोट आई है। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। अनोज सिंह का कहना है कि बड़वारा पुलिस ने अब तक आरोपियों पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं किया है। आरोपी बाहरी लोगों को बुलाकर हमला बोल दिया और जान से मारने की धमकी देते रहे। किसी तरह अपनी जान बचा पाए हैं। कार्रवाई न होने से अभी भी उनमें दहशत का माहौल बना हुआ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो