कटनी

बारदाने की समस्या, सिलौड़ी में दस दिन से बंद धान खरीदी

मडेरा में भी यही हालात, पांच दिन से नहीं हुई खरीदी.

कटनीDec 25, 2020 / 11:26 pm

raghavendra chaturvedi

सिलौड़ी धान खरीदी केंद्र.

कटनी. ढीमरखेड़ा तहसील के सिलौड़ी धान खरीदी केंद्र में बारदाने की कमीं के कारण दस दिन से धान खरीदी बंद है। किसान संजय सोनी,आदित्य राय,श्रवण राय सहित अन्य ने बताया कि उनकी धान खुले में रखी है। बारदाना नहीं होने के कारण उपज की तुलाई नहीं हो रही है। किसानों को केंद्र में रूककर ही उपज की तकवारी करनी पड़ रही है। इस बीच लगातार बदलते मौसम के मिजाज से किसानों को फसलों की सुरक्षा की चिंता सता रही है।
किसानों ने बताया कि मड़ेरा में बारदाने की कमीं के कारण पांच दिन से खरीदी बंद है। बारदाने की कमीं के कारण कुदवारी में भी धान खरीदी ठप पड़ी है। यहां भी लगातार बदलते मौसम के मिजाज से किसानों को फसलों की सुरक्षा की चिंता सता रही है।
बारदाने की समस्या पर नान प्रबंधक पीयूष माली ने बताया कि कई केंद्रों में बारदाने की उपलब्धता है। फिर भी केंद्र प्रभारी बारदाने की कमीं बता रहे हैं तो जांच करवाई जाएगी।

Home / Katni / बारदाने की समस्या, सिलौड़ी में दस दिन से बंद धान खरीदी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.